IIT भिलाई में प्रथम सेमेस्टर के छात्र  सौमिल साहू की संदिग्ध मौत से मचा बवाल… छात्रों ने डायरेक्टर राजीव प्रकाश को घेरा….  प्रशासनिक भवन के सामने छात्रों का प्रदर्शन जारी

IMG_20251111_222400.jpg

IIT भिलाई में प्रथम सेमेस्टर के छात्र  सौमिल साहू की संदिग्ध मौत से मचा बवाल… छात्रों ने डायरेक्टर राजीव प्रकाश को घेरा….  प्रशासनिक भवन के सामने छात्रों का प्रदर्शन जारी

भिलाई नगर 11 नवंबर 2025:- आईआईटी भिलाई में पढ़ाई कर रहे नर्मदापुरम मध्य प्रदेश के छात्र की मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह आईआईटी भिलाई में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के बीटेक फर्स्ट सेमेस्टर का स्टूडेंट था। इसी साल उसने जुलाई 2025 में एडमिशन लिया था। मामला जेवरा पुलिस चौकी का है। छात्र की मौत के बाद आईआईटी भिलाई के छात्रों ने कैंपस में डायरेक्टर राजीव प्रकाश का घेराव कर उनसे जवाब सवाल कर रहे हैं कि सौमिल साहू की मामले में प्रबंधन में क्यों लापरवाही बढ़ता आईआईटी हेल्थ सेंटर में उसके इलाज में सुधार न होने के बावजूद प्रबंधन में उसे हायर सेंटर क्यों नहीं रेफर किया छात्रों का आक्रोश जारी है

आईआईटी भिलाई के छात्र सौमिल साहू की मौत , परिसर में शोक की लहर आईआईटी भिलाई में मंगलवार सुबह एक दुखद घटना हुई। इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रथम सेमेस्टर के छात्र सौमिल साहू (18 वर्ष) का अचानक मौत हो गई। सौमिल मूलतः हरदा (मध्य प्रदेश) के निवासी थे और आईआईटी भिलाई के छात्रावास में रह रहे था। प्रथम सेमेस्टर के छात्र सौमिल साहू का आज आईआईटी हेल्थ सेंटर से स्पर्श हॉस्पिटल भेजा गया किंतु अस्पताल में परीक्षण के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह लगभग 10:30 बजे सौमिल की तबीयत अचानक बिगड़ गई। बताया गया है कि उन्हें मिर्गी की बीमारी थी। साथी छात्रों और संस्थान के कर्मचारियों ने तुरंत उन्हें स्पर्श अस्पताल, सुपेला पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि सोमवार से सौमिल साहू की तबीयत में नरम गरम चल रहा था उसने चिकित्सकों से दिखाने के बाद दवाई ली थी सूत्रों के अनुसार उसे मिर्गी की बीमारी थी घटना की सूचना मिलते ही सुपेला पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में यह स्वास्थ्य संबंधी प्राकृतिक कारणों से हुई मृत्यु प्रतीत होती है।

मृतक छात्र के पिता वीरेन्द्र साहू, निवासी ए-11, साई दर्शन सोसायटी, हरदा बायपास, होशंगाबाद (मध्य प्रदेश) को सूचना दे दी गई है। परिवार के भिलाई पहुंचने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए गृह नगर भेजा जाएगा।आईआईटी भिलाई प्रशासन ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सौमिल साहू के निधन पर आईआईटी प्रबंधन भिलाई में 11 नवंबर को संस्थान में अवकाश घोषित कर दिया।


scroll to top