मामुली विवाद में गोली चलाने वाला शातिर बदमाश अमित जोश  पुलिस गिरफ्त से बाहर…..उसके एक साथी सागर बाघ उर्फ डागी की भी सरगर्मी से तलाश जारी…..दो आरोपी आर. यशवंत नायडू व अंकुर शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया….

IMG_20240627_224626.jpg

भिलाई नगर 27 जून 2024:-  / छोटे से विवाद के बाद तीन युवकों पर गोली चलाने वाले अमित जोश और उसका एक साथी अब तलक पुलिस गिरफ्त से बाहर है। इन दोनों की गिरफ्तारी के लिए भिलाई नगर पुलिस और क्राइम एंड सायबर यूनिट की टीम हर संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। इस मामले में दो आरोपी अतुल शर्मा और यशवंत नायडू को बुधवार को ही हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ किया  और गुरुवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में  पेश कर जेल भेज दिया


भिलाई टाउनशिप में ग्लोब चौक के पास मंगलवार की रात निगरानी बदमाश ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर बाइक सवार युवकों पर गोलियां बरसा दी, जिससे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों का रायपुर के मेकाहारा में इलाज चल रहा है। वारदात में बाल-बाल बचे एक युवक की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। बदमाशों ने युवकों पर हमला इसलिए किया, क्योंकि वे उन्हें दूसरे गैंग का सदस्य मान बैठे थे। पुलिस ने इस मामले में संदिग्ध अतुल शर्मा और यशवंत नायडू को पकड़ा है, लेकिन सरगना अमित जोश व उसके एक साथी का अभी तक कोई अता-पता नहीं है। सीएसपी भिलाई नगर सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि बाइक सवार रमनजीत सिंह (30 वर्ष), आदित्य सिंह (24 वर्ष) और सुनील यादव (30 वर्ष) तीनों विश्रामपुर जिला सुरजपुर के रहने वाले हैं, जिसमें आदित्य और सुनील दोनों पिछले कुछ महीनों से भिलाई में अलग-अलग जगह पर किराए के मकान में रह रहे हैं।


वहीं रमनजीत सिंह वैशाली नगर में अपनी नानी के देहांत के बाद अंतिम संस्कार में शामिल होने मंगलवार को भिलाई आया था, जहां आदित्य भी पहुंचा था। अंत्येष्ठि के बाद रमनजीत को आदित्य बाइक पर साथ ले गया। रात करीब 1 बजे तीनों एक बाइक पर सवार होकर शहर में घूमने निकले।


उस दौरान बाइक रमनजीत सिंह चला रहा था। नेहरू नगर अंडर ब्रिज से होते हुए वे रात करीब 1.20 बजे ग्लोब चौक से आगे सेंट्रल एवेन्यू रोड पर सेक्टर 10 के पास पहुंचे ही थे, कि पीछे से बाइक सवार दो व्यक्ति आए और गाली देने की बात पर बहस करने लगे। इस बीच कार में दो और व्यक्ति आए। चारों ने गाली-गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इस बीच निगरानी बदमाश अमित जोश ने अपने पास रखी पिस्टल निकालकर उन पर तीन राउंड फायर कर दिया। इस दौरान एक गोली आदित्य सिंह के पेट पर और दो गोली सुनील यादव के कलाई और पेट में लगी। इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना में बाल-बाल बचे रमनजीत ने परिजनों को सूचना देकर दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें रायपुर स्थित मेकाहारा में रेफर कर दिया गया। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस प्रशासन ने बताया कि

  • थाना भिलाई नगर क्षेत्र स्थित ग्लोब चौंक के पास सेन्ट्रल एवेन्यु मे गोली चलाने वाले अमित जोश के 02 सहयोगी आरोपी गिरफ्तार
  • आरोपी आर. यशवंत नायडु एवं अंकुर शर्मा को भिलाई नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

प्रार्थी रमनजीत सिंह पिता श्री अवतार सिंह उम्र 30 साल साकिन जेएमक्यु. कालोनी क्वाटर 07 विश्रामपुर जिला सुरजपुर द्वारा 26.06.2024 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि, दिनांक 26.06.2024 की रात्रि करीबन 01.20 बजे घटनास्थल सेक्टर 10 पुलिया के पास सेन्ट्रल एवेन्यु रोड मे अमित जोश एवं उनके साथी सागर बाघ उर्फ डागी, अंकुर शर्मा एवं यशवंत नायडू के द्वारा एक राय होकर वाद विवाद करते हुये हत्या करने की नियत से अमित जोश के द्वारा अपने पास रखे पिस्टल से गोली मारकर प्रार्थी के दोस्त आदित्य सिंह एवं सुनील यादव को गंभीर चोंट पहुंचाया है। जो मुतजरर का मेकाहारा अस्पताल मे उपचार चल रहा है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना भिलाई नगर मे अपराध क्र. 285/2024 धारा 307, 34 भादवि. 25, 27 आर्म्स एक्ट कायम किया गया।

अपराध की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक  दुर्ग  जितेन्द्र शुक्ला के निर्देशन एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर  सुखनंदन राठौर, नगर उप. पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर  सत्यप्रकाश तिवारी के मार्ग दर्शन में त्वरित कार्यवाही करते हुए विवेचना के दौरान आरोपी अमित जोश मोरिश एंव सागर बाघ उर्फ डागी के साथ कार स्टीम वाहन क्र CG 07 6204 मे घटना स्थल पर उपस्थित होना एंव आपराधिक षडयंत्र में शामिल होना पाया गया है प्रकरण में घटना स्थल निरीक्षण के दौरान घटना स्थल से कारतुस के खाली खोखे व अन्य साक्ष्य संकलित किया गया।

प्रकरण में संलिप्त अंकुर शर्मा आदतन अपराधिक प्रवित्ति का आरोपी है जिसके विरुद्ध भिलाई नगर सहित अन्य थानो में लूट मार पीट एंव हत्या के प्रयास जैसे संगीन मामले दर्ज है प्रकरण का अन्य आरोपी यशवंत नायडू घटना के पश्चात भी स्वय एंव मुख्य आरोपी अमित जोश के बचाव के लिए षडयंत्र पूर्वक घटना स्थल एंव आस पास उपस्थित रह कर पुलिस को लगातार गुमराह करने का प्रयास करता रहा एंव घटना को रोशन स्टारली द्वारा आम दिया गया है बोल कर अपवाह फैलाने एंव षडयंत्र कारित करने की कोशिश किया है इसके विरुद्ध भिलाई में मार पीट एंव अन्य सगीन धाराओ में अपराध पंजीबद्ध है।

घटना मे शामिल आरोपी 1. आर. यशवंत नायडू पिता आर. रवि कुमार  31 साल साकिन सेक्टर 05 सड़क 27-28 क्वाटर नं. 09 बी भिलाई नगर थाना भिलाई नगर जिला दुर्ग 2. अंकुर शर्मा पिता बसंत कुमार शर्मा  31 साल साकिन सेक्टर 06 सड़क एवेन्यु ए क्वाटर 03 एफ भिलाई थाना भिलाई नगर जिला दुर्ग को गिरफ्तार किया जाकर  न्यायालय पेश किया कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया। दो आरोपी अमित जोश एवं सागर बाघ उर्फ डागी की पतासजी जारी है ।


scroll to top