वनांचल का युवक पैदल पहुंचा CM हाउस मुख्यमंत्री ने पीड़ा सुन तुरंत की आर्थिक मदद…जशपुर के पत्थलगांव विकासखंड के छोटे से गांव बगईझरियां का युवक पहुंचा सीएम कैंप आफिस,… मुख्यमंत्री के परिजनों से मिला, फिर मुख्यमंत्री से भी मुलाकात कराई….
मुख्यमंत्री ने जशपुर कलेक्टर को युवक की समस्या समाधान के दिये निर्देश….

IMG_20230314_183343.jpg

भिलाई नगर 14 मार्च 2023पत्थलगांव विकासखंड के गांव बगईझरियां का एक युवक दीपक यादव रविवार की दोपहर कैंप आफिस पहुंचा और मुख्यमंत्री से मिलने का आग्रह किया। पूछने पर उसने बताया कि लोगों ने कहा है कि मुख्यमंत्री कार्यालय में अपनी समस्या रखो, हल होगा। युवक की समस्या की जानकारी सुरक्षाकर्मियों ने मुख्यमंत्री के परिजनों और मुख्यमंत्री के ओएसडी मनीष बंछोर को दी। उन्होंने युवक को अंदर बुलाया। मुख्यमंत्री की पत्नी श्रीमती मुक्तेश्वरी बघेल एवं पुत्र चैतन्य बघेल युवक से मिले। युवक ने उन्हें समस्या बताई।

युवक ने बताया कि जब उसने मुख्यमंत्री से मिलने के लिए उनके घर आने की बात अपने दोस्तों को बताई तो वे हँस दिये। गांव से पत्थलगांव और फिर जशपुर लिफ्ट मांगते हुए पहुंचा। फिर पावर हाउस स्टेशन उतर कर भिलाई आया। इसके बाद मुख्यमंत्री के परिजनों ने युवक से बातचीत की और समस्या जानी। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम पाटन में था।

मुख्यमंत्री के ओएसडी युवक को अपने साथ लेकर पाटन गये और वहां पर मुख्यमंत्री से मिलाया। मुख्यमंत्री ने युवक से समस्या जानी और जशपुर कलेक्टर को युवक की समस्या के समाधान के निर्देश दिये। दीपक ने अपनी समस्या समाधान के लिए आभार जताया और कहा कि इतनी दूर की मेरी यात्रा पूरी तरह से सफल हो गई।

सीएम के परिवार ने भी मदद के लिए बढ़ाया हाथ

वापस भिलाई 3 आए तो वहां सीएम की पत्नी मुक्तेश्वरी बघेल और पुत्र चैतन्य बघेल से मिलने का मौका मिला। उन्होंने एक गार्जियन की तरह मुझे बैठाया | हालचाल पूछा। मुझे लगा कि मेरा न सिर्फ आना सफल रहा बल्कि भविष्य को लेकर जो सपने कहीं खो गए थे, वो भी जिंदा हो उठे। वापस गांव जाने के लिए बस के टिकट की व्यवस्था भी करवाई गई। साथ में सीएम की बड़ी पुत्री स्मिता बघेल ने रास्ते के लिए खाने-पीने का सामान भी दिया। उन्होंने जीवन में मन लगाकर काम करने और एक बेहतर मुकाम हासिल करने शुभकामनाएं दी।

युवक के रोजगार के लिए निर्देश दिया है: कलेक्टर

इस संबंध में जब जशपुर कलेक्टर रवि मित्तल से बात हुई तो उन्होंने बताया कि उन्होंने लड़के को रोजगार देने जरूरी दिशा निर्देश जारी कर दिया है। मुरलीधर को अब रोजगार की चिंता करने की जरूरत नहीं है। उसके लिए उचित व्यवस्था की जा रही है। इधर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रदीप चौबे को जब इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के पूरे परिवार को उनकी शालीनता और प्रदेश की जनता की चिंता करने के लिए साधुवाद देता हूं। राजनीति में ये संवेदनशीलता दुर्लभ है। पूरे प्रकरण में मनीष बंछोर ने जो संवेदनशीलता दिखाई, वो सराहनीय है।


scroll to top