सेक्टर 9 अस्पताल के व्यवस्था मे सुधार हो- बीएमएस

IMG-20260208-WA1226.jpg

सेक्टर 9 अस्पताल में व्यवस्था मे सुधार हो- बीएमएस

भिलाई नगर 08 फरवरी 2026:- भिलाई इस्पात मजदूर संघ का एक प्रतिनिधिमंडल उपाध्यक्ष विनोद उपाध्याय के नेतृत्व में प्रभारी चिकित्सा डॉक्टर कौशलेंद्र ठाकुर से मुलाकात कर सेक्टर 9 अस्पताल में व्यवस्था सुधार हेतु सुझाव दिए एवं चिकित्साको की संख्या बढ़ाने रेफरल मरीजो को हो रही अवस्थाओं के बारे में जानकारी दी गई जिसे शीघ्र समाधान करने की उन्होंने जानकारी दी।


उपाध्यक्ष शारदा गुप्ता ने कहा कि आई सी यू के वेटिंग हाल में मरीजों के परिजन के लिए बैठने की व्यवस्था और बेहतर की जाने की आवश्यकता है आईसीयू के मरीज पत्थर पर सोने मजबूर हैं उनके लिए आराम दायक लेटने युक्त कुर्सी की व्यवस्था की जाए सुलभ शौचालय और बेहतर किए जाने की आवश्यकता है उप महासचिव वशिष्ठ वर्मा ने कहा कि एक्सपर्ट डॉक्टर हृदय रोग विशेषज्ञ और अन्य रोग विशेषज्ञ के डॉक्टर की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए जिससे भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मचारी को दर दर भटकना न पड़े आज अधिकांश कर्मचारी निजी अस्पताल एवं एम्स की ओर रुख करते हैं।

जिससे उन्हें आर्थिक परेशानी से लेकर समय खराब होता है। वरिष्ठ चिकित्सकों का लाभ लेने के लिए सेक्टर 9 के चिकित्सकों की रिटायरमेंट आयु को बढाये जाने की आवश्यकता है उपाध्यक्ष शारदा गुप्ता ने कहा कि निकट भविष्य में और बैठक कर संपूर्ण विषय पर चर्चा की जाएगी बैठक में विनोद उपाध्याय वशिष्ठ वर्मा शारदा गुप्ता युवा नेता जगन्नाथ सेनापति (एस एम एस 2) उपस्थित थे।


scroll to top