म्यूल अकाउंट के माध्यम से ऑनलाइन गेमिंग में अवैध लेन-देन करने वाले गिरोह के 02 और आरोपी गिरफ्तार.... - Steel City Online News Portal

म्यूल अकाउंट के माध्यम से ऑनलाइन गेमिंग में अवैध लेन-देन करने वाले गिरोह के 02 और आरोपी गिरफ्तार….

IMG-20260228-WA1425.jpg

म्यूल अकाउंट के माध्यम से ऑनलाइन गेमिंग में अवैध लेन-देन करने वाले गिरोह के 02 और आरोपी गिरफ्तार

▪️ म्यूल अकाउंट खोलकर ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश
▪️ पूर्व में 06 आरोपी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजे जा चुके हैं
▪️ आरोपी अपने बैंक खाते पैसों के लालच में गिरोह को उपलब्ध कराते थे
▪️ आज दिनांक 28.02.2026 को 02 आरोपी गिरफ्तार कर केंद्रीय जेल दुर्ग भेजा गया


उपरोक्त प्रकरण में थाना पदमनाभपुर द्वारा सतत विवेचना के दौरान म्यूल अकाउंट के माध्यम से अवैध ऑनलाइन गेमिंग धनराशि के लेन-देन में संलिप्त दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

भिलाई नगर 28 फरवरी 2026:-  अविनाश दुबे, 27 वर्ष, निवासी हुडको भिलाई द्वारा  30.12.2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपीगण द्वारा उसे धोखे में रखकर विभिन्न बैंकों में खाता खुलवाकर एटीएम कार्ड, पासबुक एवं चेकबुक अपने पास रख लिये गए तथा खातों के माध्यम से ऑनलाइन गेमिंग से प्राप्त धनराशि का अवैध लेन-देन किया जा रहा था।

प्रकरण में अप.क्र. 566/2025 धारा 317(4), 319(2), 61 बीएनएस तथा 42(2), 42(3) टेलीकम्युनिकेशन एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पूर्व में आरोपी लोकेश कुमार जाधव, टवन कुमार जाधव, विनय सिंह सेंगर, राजू गायकवाड़, अमित मिश्रा एवं विशाल मसीह को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।

विवेचना के दौरान मुख्य आरोपी टवन कुमार जाधव से जप्त आईडीबीआई बैंक के डेबिट कार्ड की जांच में पाया गया कि उक्त कार्ड आरोपी बादल नाहरकर एवं मुरारी महानंद के नाम से जारी थे। आरोपियों द्वारा अपने बैंक खाते अवैध ऑनलाइन गेमिंग लेन-देन हेतु धन लाभ के उद्देश्य से उपलब्ध कराना पाया गया।

तत्पश्चात आरोपियों को सिद्धार्थ नगर दुर्ग क्षेत्र से विधिवत गिरफ्तार कर  28.02.2026 को न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल दुर्ग भेजा गया है। प्रकरण में विवेचना जारी है।

घटना स्थल :
थाना पदमनाभपुर क्षेत्र, जिला दुर्ग (ऑनलाइन माध्यम से विभिन्न बैंक खातों का दुरुपयोग)

आरोपी का नाम :

बादल नाहरकर,  21 वर्ष, निवासी सिद्धार्थ नगर, वार्ड 34, दुर्ग

मुरारी महानंद,  60 वर्ष, निवासी हरिजन पारा, वार्ड 34, दुर्ग

जप्त सामग्री :

  1. आईडीबीआई बैंक के डेबिट कार्ड
  2. विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड, पासबुक एवं मोबाइल फोन (पूर्व में जप्त)

सराहनीय कार्य :
उक्त कार्यवाही में थाना पदमनाभपुर की टीम की सक्रिय भूमिका रही। विवेचना अधिकारी एवं साइबर समन्वय टीम द्वारा तकनीकी विश्लेषण कर आरोपियों की पतासाजी की गई।

दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी व्यक्ति को अपने बैंक खाते, एटीएम कार्ड, पासबुक या ओटीपी उपलब्ध न कराएं। ऑनलाइन गेमिंग अथवा त्वरित लाभ के लालच में आकर बैंक खातों का दुरुपयोग दंडनीय अपराध है। संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

—0000—


scroll to top