जान से मारने की नियत से बेस बॉल, डण्डा एवं रॉड से हमला करने वाले फरार आरोपियों को पकड़ने में मिली सफलता - Steel City Online News Portal

जान से मारने की नियत से बेस बॉल, डण्डा एवं रॉड से हमला करने वाले फरार आरोपियों को पकड़ने में मिली सफलता

IMG_20250731_014017.jpg

जान से मारने की नियत से बेस बॉल, डण्डा एवं रॉड से हमला करने वाले फरार आरोपियों को पकड़ने में मिली सफलता

पूर्व में 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया है जेल

01 फरार आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

भिलाई नगर 31 जुलाई 2025:- प्रार्थिया प्रीतम कौर उम्र 50 वर्ष साकिन कैम्प-1 छावनी ने दिनांक 15.07.2025 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि प्रार्थिया के पुत्र शुभदीप सिंह उर्फ बछड़ा को पुरानी रंजिश की बात को लेकर छोटा भांचा उर्फ राकेश, केश भुरू व उसके साथी द्वारा बीएसपी स्कूल के पीछे बुलाकर षड़यंत्र कर हत्या करने की नियत से बेस बॉल, डण्डा एवं रॉड से मारपीट करने की रिपोर्ट पर थाना वैशाली नगर में अप.क.र-220/25 धारा 109, 61(2), 3(5) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मामले में 05 आरोपियों हेमंत कुमार ठाकुर, राकेश साहू उम्र 32 वर्ष, केश कुमार साहू उम्र 28 वर्ष, मयंक कोसले उम्र 24 वर्ष एवं प्रदीप कश्यप उम्र 23 वर्ष सभी केम्प-1 छावनी को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया है।

प्रकरण में फरार आरोपी सतीश भारती 23 वर्ष की पतासाजी कर गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना वैशाली नगर पुलिस की सराहनीय भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपी-
सतीश भारती 23 वर्ष
केम्प-1 छावनी


scroll to top