मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने मोबाइल लूटकर चाकू मार कर युवक की देर रात्रि कर दी हत्या... आरोपी गिरफतार - Steel City Online News Portal

मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने मोबाइल लूटकर चाकू मार कर युवक की देर रात्रि कर दी हत्या… आरोपी गिरफतार

IMG_20260110_061343.jpg

मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने मोबाइल लूटकर चाकू मार कर युवक की देर रात्रि कर दी हत्या… आरोपी गिरफतार

रायपुर 10 जनवरी 2026:- 07-08 जनवरी के रात्रि करीबन 02.00 बजे अज्ञात मोटर सायकल सवार तीन व्यक्तियों के फाफाडीह शराब भट्टी के पास एक व्यक्ति को चाकू मार दिया था, जिसे डायल 112 में प्राप्त सूचना पर मेकाहारा एडमिट किया गया था। जिसकी इलाज के दौरान  08 जनवरी को सुबह करीबन 09.00 बजे मृत्यु हो गयी थी। इस सम्बंध में थाना देवेन्द्र नगर में हत्या का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान घटना स्थल निरीक्षण सी०सी०टी०वी० फूटेज आदि के आधार पर एसीसीयू और देवेन्द्र नगर थाने की संयुक्त टीम के द्वारा घटना के बाद अज्ञात आरोपियों की पतासाजी हेतु संभावित रास्तों की सीसीटीवी खंगाला गया। पुराने रिकार्ड के आधार पर बदमाशों से पूछताछ की गयी, हुलिया, फूटेज व रिकार्डेड बदमाशों से पूछताछ के आधार पर घटना में वंश पाठक निवासी पण्डरी, आलोक यादव निवासी भाठापारा गंज, व सागर दास मानिकपुरी की पहचान हुई जिन्हे तत्काल पूछताछ किये जाने पर

आरोपियों ने बताया कि घटना दिनांक को देर रात बाईक पर तीनों घूम रहे थे, फाफाडीह शराब भट्टी के पास अकेला व्यक्ति रोड किनारे बैठे देखकर गाड़ी रोककर, मृतक की तलाशी लेने लगे, तलाशी में मोबाईल मिलने पर मोबाईल लूट लिये और विरोध करने पर वंश पाठक ने चाकू से मृतक के पेट में वार कर घायल कर दिया था, और तीनो मौके से फरार हो गये थे पूछताछ पर आरोपियों के विरूद्ध सबूत पाये जाने से तीनों आरोपियों (01) वंश पाठक पिता उत्तम पाठक उम्र 20 वर्ष निवासी शीतला मंदिर पण्डरी रायपुर (02) आलोक यादव पिता संतोष कुमार यादव उम्र 19 वर्ष निवासी भाटापारा थाना गंज रायपुर (03) सागर दास मानिकपुरी पिता बालक दास मानिकपुरी  19 वर्ष निवासी घड़ी चौक, अर्जुन नगर थाना सिविल लाईन रायपुर को गिरफ्तार किया गया है।

घटना में प्रयुक्त चाकू एवं मृतक के मोबाईल को वंश पाठक से बरामद किया गया है जो उसने ऑनलाईन खरीदा था, घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल की बरामदगी की गई है। आरोपी वंश पाठक और सागर दास मानिकपुरी पूर्व में थाना पण्डरी, देवेन्द्र नगर, सिविल लाईन रायपुर में छिलटई एवं मोबाईल लूट के घटना में अपराध में पंजीबद्ध किया जाकर चालानी कार्यवाही की गयी थी।


scroll to top