रायपुर 15 फरवरी 2024:- पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा के हस्ताक्षर से 25 निरीक्षक 137 उप निरीक्षक,05 रक्षित निरीक्षक,01 सूबेदार अधिकारियों का लोकसभा चुनाव के मद्देनजर तबादला किया गया है अशोक जुनेजा के हस्ताक्षर से जारी आदेश में स्पष्ट उल्लेख है कि भारत निर्वाचन आयोग व्दारा पत्र क्रमांक 437/6/1/INST/ECI/FUNCT/MCC/2023 दिनांक 21.12.2023 एवं 19.01.2024 में दिये गये निर्देशों के परिपालन तथा अन्य प्रशासनिक कारणों से “राज्य पुलिस स्थापना बोर्ड” की बैठक में लिये गये निर्णयानुसार निम्नलिखित अधिकारियों को दर्शाये गये स्थान पर तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित कर पदस्थ किया जाता है :-
निरीक्षक स्तर के अधिकारियों के तबादले की सूची में दुर्ग जिले से 6 निरीक्षक स्तर के अधिकारियों का तबादला किया गया है उनके स्थान पर राजनांदगांव से केवल राजेश मिश्रा का तबादला दुर्ग जिला किया गया है दुर्ग जिले से साइबर प्रभारी नरेश कुमार पटेल का तबादला जांजगीर चांपा, सुपेला थाना प्रभारी दुर्गेश कुमार शर्मा का तबादला बीजापुर,ACCU प्रभारी संतोष मिश्रा का तबादला कबीरधाम, पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक मनोज कुमार प्रजापति का तबादला सरगुजा, श्रीमती मीना महिलकर का बेमेतरा, निरीक्षक तपेश्वर सिंह नेताम, का तबादला धमतरी किया गया है।

पुलिस मुख्यालय द्वारा आज 137 उप निरीक्षक का तबादला किया गया दुर्ग जिले से 16 उप निरीक्षक का तबादला किया गया जिसमें से तीन को दुर्ग से ही गैर जिला बल दुर्ग में पदस्थ कर दिया गया छावनी थाने में पदस्थ अजय कुमार सिंह का तबादला गरियाबंद जिले में किया गया है अन्य जिलों से 13 उपनिरीक्षक ट्रांसफर पर दुर्ग आ रहे हैं।

























