युवाओं में एकता, सकारात्मकता और भक्ति की भावना को प्रोत्साहित करने हेतु राम राग – भजन जेमिंग इवनिंग का सफल आयोजन….

भिलाई नगर 23 नवंबर 2025:- खंडेलवाल युवा मंच दुर्ग एवं आर्ट ऑफ लिविंग परिवार द्वारा युवाओं में एकता, सकारात्मकता और भक्ति की भावना को प्रोत्साहित करने हेतु राम राग – भजन जेमिंग इवनिंग का सफल आयोजन 22 नवम्बर 2025 को राधे कृष्ण मंदिर, नेहरू नगर में किया गया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं और श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम की विशेष आकर्षण रहे
श्री रश्मिन फुलेकर, TEDx Speaker, FIDE Rated Chess Player एवं Art of Living के वरिष्ठ अंतरराष्ट्रीय शिक्षक।
अपने प्रेरणादायी संबोधन में रश्मिन भैया ने युवाओं को Life Management और Relationship Handling के महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने बताया कि जीवन में साधना, सेवा और सत्संग – ये तीनों तत्व बेहद आवश्यक हैं। उन्होंने यह देखकर प्रसन्नता व्यक्त की कि कार्यक्रम में उपस्थित सभी युवा इन तीनों को अपने जीवन में अपनाते हुए भक्ति और सकारात्मकता के इस जेमिंग सेशन में भाग ले रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में युवाओं की भागीदारी न केवल उनके Emotional Quotient (EQ) को बढ़ाती है, बल्कि उन्हें अधिक जिम्मेदार एवं समाज-हितैषी बनाती है।
Khandelwal Yuva Manch, Durg के अध्यक्ष विनय खंडेलवाल ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को एक ऐसा मंच प्रदान करना है जहाँ वे संगीत और भक्ति के माध्यम से एक स्वस्थ, मजबूत और सकारात्मक समुदाय का निर्माण कर सकें।

कार्यक्रम के सुचारू संचालन में शुभम, कोयल, यथार्थ, अपूर्व, अनुज, आभास, आदित्य, सारांश, रचित, स्तुति, शिवानी, तृषा, ईशान खंडेलवाल ने उत्कृष्ट योगदान दिया, और अंत में सामूहिक राम नाम संकीर्तन के साथ कार्यक्रम का सुंदर समापन हुआ।


