जरुरतमंदों को कल मिलेगी बीरा जी का अंगना की सौगात….. पिता की स्मृति में इंद्रजीत सिंह करेंगे समाज को डोम शेड समर्पित….

IMG-20260125-WA1264.jpg

जरुरतमंदों को कल मिलेगी बीरा जी का अंगना की सौगात00 पिता की स्मृति में इंद्रजीत सिंह करेंगे समाज को डोम शेड समर्पित

00 पिता की स्मृति में इंद्रजीत सिंह करेंगे समाज को डोम शेड समर्पित

भिलाई नगर ,25 जनवरी 2026:-   सर्व समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू अपने स्वर्गीय पिता बीरा सिंह जी की स्मृति में जनसेवा के संकल्प को निरंतर साकार कर रहे हैं। इसी क्रम में कोहका, भिलाई में निर्मित विशाल डोम शेड ‘बीरा जी के अंगना’ का निर्माण लगभग पूर्ण हो चुका है। परिसर में साइन बोर्ड स्थापित होते ही यह स्पष्ट हो गया कि यह केवल एक भवन नहीं, बल्कि सेवा और समर्पण का स्थायी केंद्र होगा।


बताया गया कि ‘बीरा जी का अंगना’ समाज के हर वर्ग-गरीब, जरूरतमंद और मध्यमवर्गीय परिवारों-के लिए निःशुल्क समर्पित किया जा रहा है। यहां शादी-ब्याह, जन्मोत्सव, मरणोपरांत सामाजिक कार्यक्रम, रामायण पाठ, भागवत कथा सहित अन्य धार्मिक व सामाजिक आयोजन बिना किसी शुल्क के आयोजित किए जा सकेंगे।


गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी 2026 सोमवार को प्रातः 10.30 बजे से आर्य नगर, कोहका, भिलाई में डोम शेड ‘बीरा जी का अंगना’ का भव्य लोकार्पण समारोह आयोजित किया जाएगा। इसी अवसर पर 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण भी किया जाएगा।
समिति की ओर से नगरवासियों से इस पावन अवसर पर उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने की अपील की गई है। आयोजन को समाज सेवा, समरसता और राष्ट्रप्रेम के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है।


समिति अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू ने कहा कि यह परिसर उनके पिताश्री की स्मृति में समाज को समर्पित है, ताकि’ बीरा जी का अंगना’ से कोई भी निराश न लौटे। उन्होंने सभी नगरवासियों से परिवार के सदस्य की तरह उपस्थित रहने का आह्वान किया है।


scroll to top