भिलाई नगर 06 जुलाई 2025:- फोरलेन पर रात्रि 10:00 बजे के करीब सड़क हादसे में नव दंपति की दर्दनाक मौत हो गई स्कूटी CG 07 CY 2426 पर सवार नव दंपति अपनी मौसी के घर से निकालकर कोहका अपने घर जा रहे थे की दुर्ग की ओर जाने वाले ओवर ब्रिज नाला के समीप पावर हाउस ओवर ब्रिज के पास आईटीआई के पहले रायपुर से दुर्ग की ओर जा रही है ट्रक ने स्कूटी सवार को पीछे से ठोकर मार कर कुचल दिया और भाग खड़ा हुआ
कोहका निवासी शिवकुमार कुर्रे उर्फ मुकेश कुर्रे 32 साल एवं उसकी धर्मपत्नी कमलेश्वरी कुर्रे 31 साल की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई नवदम्पत्ति की 2 महीने पहले ही विवाह हुआ था घटनास्थल खुर्सीपार थाना क्षेत्र का बताया जाता है।


घटना की जानकारी लगते ही मृतक के परिजन और मोहल्लेवासी घटना स्थल पर पहुंचे और उन्होंने चक्का जाम कर दिया सूचना मिलते ही खुर्सीपार पुलिस की टीम थाना प्रभारी निरीक्षक वंदिता पानिकर के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुंची और स्कूटी सवार मृतक पति-पत्नी की लाश लाल बहादुर शास्त्री हॉस्पिटल के मरचुरी में पहुंचाया

काफी देर तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्का जाम रहा दुर्घटना को लेकर लोग काफी आक्रोशित थे स्कूटी को ठोकर मारने वाले ट्रक का पता नहीं चल पाया है मृतक शिवकुमार कुर्रे उर्फ मुकेश कुर्रे की दो महीने पहले ही कमलेश्वरी कुर्रे के साथ विवाह हुआ था मृतक अशोक कुर्रे का छोटा भाई बताया जाता है मृतक मुकेश कुर्रे डिजाइनिंग के कार्यों में अपने भाई का साथ दिया करता था फिलहाल ठोकर मारने वाले ट्रक की पता साजी की जा रही है।


