भिलाई नगर 27 नवंबर 2024:- दुर्ग जिले के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने आज इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर, सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक, एवं आरक्षक सहित 38 लोगों का तबादला आदेश जारी किया है, इस आदेश में वैशाली नगर, अमलेश्वर, पद्मनाभनपुर, धमधा, स्मृति नगर चौकी, लिटिया सिमेरिया, के प्रभारी को बदल दिया है वहीं वैशाली नगर का प्रभार उप निरीक्षक को सौपा गया है। निरीक्षक वंदिता पनिकर प्रभारी डीएसबी नियुक्त किया गया है।

पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने आज जारी आदेश में सात निरीक्षक, चार उप निरीक्षक, तीन सहायक उप निरीक्षक, आठ प्रधान आरक्षक, 16 आरक्षकों का तबादला किया है जिसमें चार महिला आरक्षक भी शामिल है। देखिए आदेश किसे कहा पदस्थ किया गया है।












