रायपुर 13 मार्च 2024:- छत्तीसगढ़ शासन की स्कूली शिक्षा विभाग में आज 25 जिलों के शिक्षा अधिकारी बदल दिए शिक्षा विभाग के अवर सचिव आर.पी. वर्मा के हस्ताक्षर से 44 शिक्षा विभाग के अधिकारियों का तबादला आदेश जारी हुआ है जारी आदेश में राजधानी रायपुर सहित, दुर्ग, बेमेतरा, राजनांदगांव, दंतेवाड़ा, बलौदा बाजार -भाटापारा, धमतरी, महासमुंद, मोहला- मानपुर* चौकी, खैरागढ़- गंडई- छुईखदान , सुकमा, जांजगीर- चांपा ,गरियाबंद, जशपुर, बालोद ,मुंगेली, कोंडागांव ,कोरबा, नारायणपुर, बीजापुर, सक्ति ,अंबिकापुर ,सारंगढ़ -बिलाईगढ़, कांकेर, बलरामपुर ,जिले के शिक्षा अधिकारी तत्काल प्रभाव से बदल दिए गए हैं।




















