घर में डीजल डालकर आग लगाने का प्रयास करने तथा चाकु लहराकर लोगों को आतंकित करने वाला मास्टर माईण्ड फरार आरोपी बजरंगी उर्फ बजरंगी लाल सिंह को किया गया गिरफ्तार…..

IMG-20250527-WA17351.jpg

घर में डीजल डालकर आग लगाने का प्रयास करने तथा चाकु लहराकर लोगों को आतंकित करने वाला मास्टर माईण्ड फरार आरोपी बजरंगी उर्फ बजरंगी लाल सिंह को किया गया गिरफ्तार

आरोपी को भेजा गया जेल

घटना के 03 आरोपियों एवं 08 अपचारी बालकों को पूर्व में किया जा चुका है गिरफ्तार

भिलाई नगर 28 मई 2025:-  01.05.2025. को प्रार्थिया संजू तिवारी की रिपोर्ट पर थाना सुपेला में अपराध कं. 503/2025 धारा 328 (जी), 62, 190(3), बीएनएस, 25, 27, आर्म्स एक्ट कायम किया गया । घटना के आगजनी व दहशत फैलाने वाले 3 आरोपी एवं 8 अपचारी बालकों को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है।

उक्त घटना का मास्टर माइंड बजरंगी उर्फ बजरंगी लाल सिंह फरार हो गया था, जिसकी लगातार पतासाजी की जा रही थी ।

आज दिनांक को आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। आरोपी अपराधिक पृष्ठ भूमि का है. पहले के 2 अपराध में जेल जा चुका है। इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला विजय यादव, सउनि मोतीलाल खुरसे आरक्षक सुर्या, का विशेष योगदान रहा।।

गिरफ्तार आरोपी
बजरंगी उर्फ बजरंगी लाल सिंह
उम्र 33 साल पता संजय नगर सुपेला


scroll to top