अवैध मादक पदार्थ अल्प्राजोलम टेबलेट के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
▪️ धारा 22 (c) NDPS Act के तहत अपराध क्रमांक 33/2026 पंजीबद्ध, दो आरोपी गिरफ्तार
▪️ कुल 1650 नग प्रतिबंधित अल्प्राजोलम टेबलेट जप्त
▪️ जप्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत लगभग ₹6,80,000/-
▪️ आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया

भिलाई नगर 25 फरवरी 2026:- 24.02.2026 को रात्रि लगभग 23:56 बजे थाना भिलाई भट्टी क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर 01 स्थित पंप हाउस के पास दो व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से प्रतिबंधित मादक पदार्थ अल्प्राजोलम टेबलेट का परिवहन एवं विक्रय किए जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर दोनों संदेहियों को पकड़ा गया। विधिवत तलाशी लेने पर उनके कब्जे से कुल 1650 नग प्रतिबंधित अल्प्राजोलम टेबलेट बरामद हुआ।
प्रकरण में अपराध क्रमांक 33/2026 धारा 22 (c) NDPS Act के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
▪️ घटना स्थल :
सेक्टर 01 पंप हाउस के पास, थाना भिलाई भट्टी क्षेत्र, जिला दुर्ग
▪️ आरोपी का नाम :
- सागर सिंह राजपूत, उम्र 21 वर्ष, निवासी वार्ड 18, सेक्टर 03, भिलाई
- अतुल यादव, उम्र 20 वर्ष, निवासी वार्ड 6/F, सेक्टर 01, भिलाई
▪️ जप्त सामग्री : - 1650 नग प्रतिबंधित अल्प्राजोलम टेबलेट
- एक दोपहिया वाहन
▪️ सराहनीय कार्य :
उक्त कार्यवाही में थाना भिलाई भट्टी एवं एसीसीयू टीम की सराहनीय भूमिका रही।
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध मादक पदार्थों के क्रय-विक्रय, परिवहन अथवा भंडारण की सूचना तत्काल पुलिस को दें। मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान सतत जारी रहेगा तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।



