टूरिस्ट वीजा पर घूम घूम कर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले बांग्लादेश के दो शातिर चोर पुलिस के हत्थे चढ़े…. स्मृति नगर में हुई 35 लाख की चोरी का होगा खुलासा….

IMG_20230430_191309.jpg

भिलाई नगर 30 अप्रैल 2023: पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय चोर गिरोह के दो चोरो को पकड़ने में सफलता पाई है। बांग्लादेश निवासी इन चोरों ने टूरिस्ट वीजा का इस्तेमाल कर भारत के कई शहरों में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। भिलाई में भी इन चोरों ने 35 लाख रुपए से ज्यादा की चोरियां की हैं और सभी स्मृति नगर चौकी क्षेत्र की घटनाएं हैं। दुर्ग एसपी डॉ अभिषेक पल्लव जल्द ही इस मामले का खुलासा करेंगे।

एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने बताया है कि पूरे देश में घूम घूम कर बड़ी चोरियों को अंजाम देने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह के दो चोर दुर्ग पुलिस के गिरफ्त हैं। बांग्लादेशी मूल के यह चोर पहले पश्चिम बंगाल टूरिस्ट वीजा पर पहुंचे और उसके बाद देश के पांच राज्यों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। दुर्ग पुलिस ने सुजान शेख उर्फ हसमत खलीफा और अलताफ हुसैन को गिरफ्तार किया है।

स्मृति नगर पुलिस चौकी क्षेत्र में 35 लाख से ज्यादा की चोरी को गैंग ने अंजाम दिया था। शातिर चोरों का गिरोह 5 साल से देश भर में बड़ी चोरियों को अंजाम दे रहा था। दुर्ग पुलिस लगातार एक माह से इन पर नजर रखे हुए थी। पश्चिम बंगाल की पुलिस के मदद से इन दो चोरो को पकड़ने में सफलता मिली है। पुलिस को वैज्ञानिक एवं तकनीकी जांच से सफलता मिली है। दोनों चोरों को पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर दुर्ग ला रही है।


scroll to top