ऑपरेशन विश्वास अभियान के तहत….840 नग अवैध प्रतिबंधित नशीली दवाइयां के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार….

IMG-20251211-WA13852.jpg

ऑपरेशन विश्वास अभियान को मिली सफलता

. बडी मात्रा में अवैध प्रतिबंधित नशीली दवाईया पकडने मे मिली सफलता।

. 06 आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर केन्द्रीय जेल

. आरोपीयो के पास से 840 नग अवैध प्रतिबंधित नशीली दवाईया कीमती 3,36,000/- रुपए किया गया बरामद।

भिलाई नगर 11 दिसंबर 2025:- दुर्ग पुलिस व्दारा प्रतिबंधित अवैध कार्यों एवं बढ़ते अपराधो की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे ऑपरेशन विश्वास अभियान के तहत   थाना पुरानी भिलाई पुलिस व्दारा अभियान कार्यवाही के दौरान मुखबीर से सूचना मिली की 02 व्यक्ति सफेद रंग के कैरी बेग को रखकर नव जवानों के खून में जहर भरने हेतु नशीली प्रतिबंधित प्रॉक्सीको-स्पास टेबलेट को अवैध धन लाभ अर्जित करने करने के लिए ईंटा भटठी के पास दादर में ब्रिकी कर रहा है

सूचना की तस्दीकी एवं रेड कार्यवाही मे रवाना होने के पूर्व विधिनुसार तैयारी कर मुखबीर के बताये स्थान ईंटा भटठी के पास दादर पहुँचकर मुखबीर के बताये अनुसार रेड कार्यवाही में संदेहीयो को घेराबंदी कर पकड़ा गया जिनसे नाम पता पूछने पर अपना नाम (1) कमल किशोर उर्फ भीम पिता परमानंद चौहान उम्र 19 वर्ष सा. दादर रोड भूतनाथ मंदिर के पास आम्बे आवास चरोदा थाना पुरानी भिलाई जिला दुर्ग छ.ग (2) चंद्रकांत साहू उर्फ पटवारी पिता तारण साहू उम्र 20 वर्ष सा. संगम चौक के पीछे चरोदा थाना पुरानी भिलाई जिला दुर्ग  का रहने वाला बताये जिनके विरुध्द विधिनुसार कार्यवाही किया गया।

संदेहीयो की कब्जे से 03 नग मोबाईल एवं अवैध प्रतिबंधित नशीली दवाई कुल 840 नग जुमला किमती 3,36,000/- रुपए बरामद कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपियों का कृत्य अवैध रूप से लाभ अर्जित करने हेतु प्रतिबंधित नशीली दवाईयो को ब्रिकी करना पाये जाने पर विधिवत वैधानिक कार्यवाही की गई।

विवेचना क्रम में आरोपी कमल व चंद्रकात से पुछताछ के दौरान अन्य साथीगण नितेस दास , मनीष राज, पारस साहू, अब्दुल तसलीम के द्वारा अवैध प्रतिबंधित नरीशी दवाई को खरीदना बेचना बताये। जिस पर अवैध प्रतिबंधित नशीली दवाई की खरीदी ब्रिकी पर रोक लगाने हेतु विधिनुसार उचित कार्यवाही कर आरोपी नितेस दास पिता ईशु दास उम्र 25 साल पता राजीव नगर, जोन 02, बीएम.वाय चरोदा, . मनीष राज पिता अक्षय राज  27 साल पता सूरज नगर जी केबिन चरोदा, .पारस साहू  पिता भगत साहू  24 साल पता रामनगर शीतला पारा रायपुर, .अब्दुल तसलीम  पिता अब्दुल सलीम  26 साल पता कबीर नगर चरोदा को थाना लाकर  असल अपराध क. 503/2025 धारा 22 (सी) 27 (ए) 8 एनडीपीएस एक्ट कर आरोपीयो को  11.12.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर  न्यायालय पेश किया गया।


scroll to top