ऑपरेशन विश्वास के तहत अवैध शराब कारोबार पर पुलिस का करारा प्रहार.....थाना कुम्हारी एवं पुरानी भिलाई समेत ACCU पुलिस द्वारा अलग-अलग प्रकरण में 352 पौवा 02 महिला सहित 07 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार - Steel City Online News Portal

ऑपरेशन विश्वास के तहत अवैध शराब कारोबार पर पुलिस का करारा प्रहार…..थाना कुम्हारी एवं पुरानी भिलाई समेत ACCU पुलिस द्वारा अलग-अलग प्रकरण में 352 पौवा 02 महिला सहित 07 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

IMG-20260126-WA2618.jpg

ऑपरेशन विश्वास के तहत अवैध शराब कारोबार पर पुलिस का करारा प्रहार
थाना कुम्हारी एवं पुरानी भिलाई समेत ACCU पुलिस द्वारा अलग-अलग प्रकरण में आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
🔴 अवैध शराब बिक्री करते हुए रंगे हाथ पकड़े गए आरोपी
🔴 352 पौवा शराब किया गया जप्त
🔴 कुल जप्त मशरूका कीमती ₹ 35,600/-
🔴 2 महिला समेत 7 आरोपी को आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपियों को भेजा गया जेल

भिलाई नगर 27 जनवरी 2026:जिले में अवैध शराब के क्रय-विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण एवं शांति-व्यवस्था बनाए रखने हेतु ऑपरेशन विश्वास के अंतर्गत वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार थाना कुम्हारी एवं ACCU पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से लगातार कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में  26.01.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुमारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लिमतारा में क्रिकेट मैदान सुलभ शौचालय एवं निरंजन आश्रम व थाना पुरानी भिलाई क्षेत्र अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर एवं बजरंग पारा के पास कुछ व्यक्ति अवैध रूप से शराब की बिक्री कर रहे हैं। सूचना की तस्दीक पर थाना कुम्हारी एवं पुरानी भिलाई समेत ACCU पुलिस द्वारा तत्काल दबिश दी गई।

दबिश के दौरान आरोपी रंजीत शिवारे उम्र 38 वर्ष ग्राम लिमतरा के कब्जे से 30 पाव शोले देशी मसाला शराब
आरोपी गंगाप्रसाद सिवारे उम्र 36 साल ग्राम लिमतारा के कब्जे से घटना स्थल निरंजन आश्रम के पास लिमतारा से 32 पाव शोले देशी मसाला शराब


आरोपी चंद्रहास उम्र 24 साल एवं मीना सिवारे 30 वर्ष दोनों सकिन लिमतरा के कब्जे से धान खरीदी केंद्र लिमतरा के पास 61 पाव शोले देशी मसाला शराब, थाना पुरानी भिलाई क्षेत्र अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर से दिनेश पाल उर्फ दीनू एवं राम प्रकाश चौबे से 142 नग देशी पौवा एवं 48 नग गोवा कीमती 19400 रुपए जब्त कर पृथक पृथक 34(2) आबकारी एक्ट के तहत थाना कुम्हारी के अपराध क्रमांक 36/26, 37/26, 38/26 एवं थाना पुरानी भिलाई में अपराध क्रमांक 58/26, 59/26 कायम कर आरोपीगण को ज्यूडिशियल रिमांड में भेजा गया
352 पौवा जप्ति कुल जब्त पाव जुमला 63.36 लीटर शराब कीमती ₹ 35,600 एवं एक नग सायकल


🔹 गिरफ्तार आरोपी

  1. रंजीत शिवारे उम्र 38 वर्ष ग्राम लिमतरा
  2. गंगाप्रसाद सिवारे उम्र 36 साल ग्राम लिमतारा
  3. चंद्रहास उम्र 24 साल ग्राम लेमातारा कुम्हारी
  4. मीना सिवारे 30 वर्ष सकिन लिमतरा
  5. दिनेश पाल उर्फ दीनू उम्र 45 साल खुर्सीपार
  6. राम प्रकाश चौबे उम्र 50 साल साकिम जामुल
  7. ममता भारती उम्र 36 साल बजरंगपारा भिलाई-3

⚠️ दुर्ग पुलिस का सख़्त संदेश
अवैध शराब का कारोबार करने वालों के विरुद्ध इसी प्रकार कठोर कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।


scroll to top