पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग के निर्देशन में रेंज सायबर थाना दुर्ग को मिली बड़ी सफलता म्यूल बैंक खाता धारकों के 03 आरोपियों को भिलाई से किया गिरफ्तार।आरोपियों के म्यूल बैंक खातों में सायबर ठगी से प्राप्त रकम का ट्रांजेक्शन

भिलाई नगर 25 मई 2025:- थाना रेंज सायबर दुर्ग में अपराध क्रमांक 03/2025 धारा 317(2),317(4), 318(4), 61(2)ए बी.एन. एस. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण में बंधन बैंक शाखा स्मृति नगर भिलाई के 13 बैंक खाता धारकों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना कार्यवाही किया जा रहा है।

प्रकरण की विवेचना के दौरान 23.05.2025 को आरोपी 01. प्रेम प्रकाश बांधे 19 साल निवासी हरिनगर कातुलबोर्ड दुर्ग के बैंक खाते का उपयोग 02. फैजल अहमद 24 साल निवासी रामनगर सुपेला भिलाई जिला दुर्ग एवं 03. देवेन्द्र कुमार गुप्ता 22 वर्ष निवासी वैशाली नगर भिलाई जिला दुर्ग द्वारा सायबर फ्राड में ठगी की रकम 52716/- रूपये एवं खाता में कुल ट्रांजेक्शन 161084/- होना पाया गया है।



01. प्रेम प्रकाश बांधे 19 साल निवासी हरिनगर कातुलबोर्ड, दुर्ग जिला दुर्ग।
02. फैजल अहमद पिता 24 साल निवासी रामनगर सुपेला भिलाई जिला दुर्ग।
03. देवेन्द्र कुमार गुप्ता वैशाली नगर भिलाई जिला दुर्ग।