विधायक देवेन्द्र यादव के नेतृत्व में शिवनाथ से निकली भव्य कांवड़ यात्रा….
00 पुष्प वर्षा से कांवड़ियों का जगह-जगह हुआ स्वागत….
00 हर हर महादेव के उद्घोष से शिवमय हुआ हुआ शहर…

IMG-20230724-WA1507.jpg


भिलाई नगर 24 जुलाई 2023 :- भिलाई और पूरे छत्तीसगढ़ की जनता, किसान, मजदूर, आम नागरिकों के हित और विकास के साथ ही सभी की सुख-शांति और समृद्धि की कामना लेकर सोमवार को भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने भव्य कावड़ पद यात्रा की शुरुआत की। सुबह 6 बजे हजारों भक्तों के साथ जय-जय महाकाल, बोल बम के जयकारे के साथ दुर्ग के शिवनाथ नदी तट पर स्थित प्राचीन शिव मंदिर से देवबलोदा के लिए कांवड़ यात्रा निकाली गई है। इस कांवड़ यात्रा का आयोजन जय हनुमान सेवा वाहिनी के द्वारा किया गया।


सबसे पहले सुबह करीब 6 बजे पवित्र शिवनाथ दुर्ग में विधायक देवेन्द्र यादव सहित भक्तों ने स्नान किया | शिवनाथ तट पर स्थित शिवालय में भगवान शंकर की आराधना की। शिवलिंग में दूध और जल से अभिषेक किया गया और संकल्प लेकर देवबलोदा स्थित भोलेबाबा की प्राचीन मंदिर में जल चढ़ाने के लिए भक्तों के साथ पैदल कांवड़ में जल लेकर निकले। इस बार 1 हजार से अधिक महिलाएं भी कांवड़ यात्रा में शामिल हुई है ।

नंगे पैर तेज धूप और गर्मी में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव हजारों भक्तों के साथ कांवड़ यात्रा में शामिल रहे। कांवड़ यात्रा का पूरे शहर भर में जगह- जगह पर हर चौक में भव्य स्वागत किया गया। शिवनाथ नदी के निकलने के बाद गंजपारा चौक में सैकड़ों भक्तों ने कांवड यात्रियों पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया।

फल- जूस आदि वितरण किए। सिटी कोतवाली थाना के पास कांवड़ यात्रा करने वालों को पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया। डीजे की धुन में हर हर महादेव, मेरा भोला है भंडारी जैसे भक्तिगीत में भक्त झूमते नाचते यात्रा कर रहे हैं।

इस यात्रा में बेहद आकर्षक झांकी भी है। जिसे देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी रही। पूरा शहर शिवमय हो गया है। चारो आरे सिर्फ हर हर महादेव के जय कारे सुनाई दे रहे हैं। विधायक देवेन्द्र यादव स्वयं भगवान भोलेनाथ का जयकारा लगाते हुए कांवड़ियों का उत्साहवर्धन कर रहे थे।

00 सबके जीवन में हो खुशहालीयादव
विधायक देवेन्द्र यादव ने कहा कि सब के जीवन में सुख शांति और खुशहाली आए हर साल सावन माह में हम कांवड़ यात्रा करते हैं। इस बार भी जय हनुमान सेवा वाहिनी के माध्यम से भव्य कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया है।

मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी धर्म के लोगों ने किया कांवड़ यात्रा भव्य स्वागत
कांवड़ यात्रा दुर्ग शिवनाथ नदी से गंज पारा से सीधे सांइस कालेज होते हुए वायशेप ब्रिज से होकर सेक्टर 9 चौक पहुंची। जहां शहर के मुस्लिम समाज के प्रभूत्वजनों सम्मानित नागरिकों ने कांवड़ यात्रा का भव्य स्वागत किया। कांवड़ यात्री का फूलों का हार पहनाएं और पुष्प वर्षा कर स्वागत किये। बाबा भोलेनाथ के भक्तों को फल और जूस वितरण किए और भाईचार, सदभावना का परिचय दिए। सिर्फ यही नहीं ईसाई,सिक्ख समाज के अलावा यादव,कुर्मी क्षत्रिय समाज, सतनामी, देवांगन समाज, बड़बलिजा जातीय संगम के सम्मनित नागरिकों ने जमकर स्वागत किया। बाबा भोलेनाथ के भक्तों को शीतल जल,फल,पुष्प अर्पित किए और हर हर महादेव के जयकारे के साथ कांवड़ यात्रियों के साथ महादेव की आराधना की।


सेक्टर 4 में महादेव के 11 ज्योतिलिंग के एक साथ हुए दर्शन
इस यात्रा में बेहद आकर्षक झांकी भी है। जिसे देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी रही। पूरा शहर शिवमय हो गया है। चारो आरे सिर्फ हर हर महादेव के जय कारे सुनाई दे रहे हैं। डीजे में बाबा भोलेनाथ के भक्ति गीत से भक्त झूम रहे है। चारो ओर सिर्फ बोल बम के जयकारे सुनाई दे रहे है। पहली बार कांवड़ यात्रा में भी में एक साथ 11 ज्योर्तिलिंगों के एक साथ दर्शन भी हो रहे है। सेक्टर 4 चौक में भक्तों ने झांकी बनाई है जो भक्तों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।


दुर्ग के महापौर धीरज बाकलीवाल ने कांवड़ यात्रियों का भव्य स्वागत किये। भक्तों को फल, जल, वितरण किए। सभी भक्तों को पुष्प की माला पहनाया।
इनके साथ ही महाराष्ट्र मंडल, भिलाई तेलगा समाज सेक्टर 4 जगन्नाथ सेवा समिति, सेवा परमो धर्म, नव उपासना सेवा समिति सेक्टर 5 ने भी जमकर स्वगत किया।


हजारों भक्तों ने पाया बाबा का महा प्रसाद
भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव द्वारा भव्य कावड़ यात्रा निकाली जा रही है। सुबह 6 बजे शिवनाथ नदी से निकली कावड़ यात्रा सेक्टर 4 चौक पार कर चुकी है। कावड़ यात्रा का भव्य स्वागत सत्कार करने बाबा भोलेनाथ के भक्तों की सेवा करने के लिए जगह-जगह चौक चौराहों पर पंडाल लगाए गए हैं। अलग-अलग संस्था समाज के द्वारा लगाए गए इन पंडालों में बाबा के भक्तों को महा प्रसादी का वितरण किया जा रहा है। कहीं पर फल,शरबत, तो कहीं पर पोहा, साबूदाना,जूस आदि भक्तों को प्रसाद के रूप में वितरण किया जा रहा है। हजारों की संख्या में भक्त इस यात्रा में शामिल हुए हैं।



00 शाम को देवबलोदा में किया जलाभिषेक
दुर्ग से देव बलोदा तक इस रूट से निकली यात्रा कावड़ियों ने सबसे पहले सुबह 6 दुर्ग शवनाथ नदी घाट से कावड़ में जल लिया। इसके बाद यात्रा दुर्ग शहर होते हुए 7 बजे कोतवाली थाने तक पहुंची। 8 बजे दुर्ग बस स्टैंड से होते हुए बत्तीस बंगला चौक, सेक्टर 9 चौक, सेक्टर 7 चौक, सिविक सेंटर, सेक्टर पांच होते हुए 11 बजे सेक्टर 5 के 25 मिलियन चौक पहुंची।

यहां सभी कांवड़ियों को थोड़ा विराम दिया गया। इसके बाद यहां से कावड़ यात्रा सेक्टर 4 चौक होते हुए सेक्टर 1 चौक पहुंची। यहां भी थोड़ी देर तक रुककर कावड़ियों ने फल, खिचड़ी खाकर पानी पिया। यहां से यात्रा केनाल रोड होते हुए डबरापारा, सीएसईबी कालोनी पहुंच रही है। यहां सिरसा गेट होते हुए शाम 5.30 बजे यात्रा देवबलोदा प्राचीन शिव मंदिर पहुंचेगी और यहां भव्य रूप से जलाभिषेक किया गया

कार्यक्रम को सफल बनाने में सुमित पवार, लक्ष्मीपति राजू ,आदित्य सिंह, एकांश बंछोर,जय हनुमान सेवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष उत्कर्ष भट्ट, प्रदेश महामंत्री डामेंद्र परगनिहा जिला अध्यक्ष भोलू श्रीवास्तव, शरद मिश्रा, का विशेष योगदान रहा ।।


scroll to top