संयंत्र में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत अधिकारियों और ठेका सफाई मित्रों के बीच मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन - Steel City Online News Portal

संयंत्र में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत अधिकारियों और ठेका सफाई मित्रों के बीच मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन

IMG_20260317_184212.jpg

संयंत्र में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत अधिकारियों और ठेका सफाई मित्रों के बीच मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन

भिलाई नगर 17 मार्च 2026:- भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवा विभाग द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत अधिकारियों एवं ठेका सफाई मित्रों के मध्य एक मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन भिलाई निवास के समक्ष स्थित पोलो मैदान में किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन)  पवन कुमार रहे व विशिष्ट अतिथि के तौर पर मुख्य महाप्रबंधक (नगर सेवाएं एवं सीएसआर)  उत्पल दत्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम में सेफी चेयरमैन  एन. के. बंछोर, छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ के अध्यक्ष  मोहन दास, पूर्व रणजी खिलाड़ी  राजा बनर्जी, ऑफिसर्स एसोसिएशन के महासचिव  अंकुर मिश्रा, कोषाध्यक्ष  सौभाग्य रंजन साहू, पूर्व महासचिव  परविंदर सिंह, महाप्रबंधक (नगर सेवाएं)  ए. बी. श्रीनिवास, महाप्रबंधक (मानव संसाधन)  सौमिक डे, महाप्रबंधक (उद्यानिकी) डॉ. एन. के. जैन, महाप्रबंधक (नगर सेवाएं)  के. के. यादव तथा महाप्रबंधक (नगर सेवाएं)  एम. के. साहू, उप महाप्रबंधक (नगर सेवाएं)  आर. गर्ग सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान लगभग 300 अधिकारी, कर्मचारी एवं ठेका सफाई मित्रों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के पुष्पगुच्छ स्वागत के साथ हुआ। तत्पश्चात कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) श्री पवन कुमार ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया, टॉस कराया तथा स्वयं बल्लेबाजी कर प्रतीकात्मक रूप से मैच का शुभारंभ किया।

श्री पवन कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि स्वच्छता पखवाड़ा के इस आयोजन के माध्यम से यह संदेश दिया जा रहा है कि ठेका सफाई मित्र केवल श्रमिक नहीं, बल्कि संगठन के सम्मानित सहयोगी हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के मैत्रीपूर्ण आयोजन मैनेजमेंट और सफाई मित्रों के बीच आपसी विश्वास, सम्मान और सहभागिता की भावना को सुदृढ़ करते हैं।

श्री उत्पल दत्ता ने अपने उद्बोधन में कहा कि भिलाई इस्पात संयंत्र एक सामाजिक रूप से संवेदनशील एवं मानवीय दृष्टिकोण वाला संस्थान है, जहां टीम भावना के साथ कार्य करना सर्वोच्च प्राथमिकता है।

मुख्य महाप्रबंधक (नगर सेवाएं एवं सीएसआर) श्री उत्पल दत्ता ने अधिकारी टीम के कप्तान के रूप में मैदान में उतरें, मैच में अधिकारी टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 94 रन बनाए। इसके जवाब में ठेका सफाई मित्रों की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 9.2 ओवर में 6 विकेट पर 95 रन बनाकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। ठेका सफाई मित्रों की टीम का नेतृत्व श्री ओम प्रकाश ने किया। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए श्री मनोज कुमार को ‘मैन ऑफ द मैच’ घोषित किया गया। इस अवसर पर विजेता टीम को प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।

मैच की कमेंट्री श्री राजा बनर्जी, श्री गोपाल कृष्ण वर्मा एवं श्री डी. के. मिश्रा द्वारा की गई, जबकि अंपायरिंग श्री आनंद एवं श्री जीवन ने की। आयोजन के संचालन में सहायक महाप्रबंधक श्री रमेश गुप्ता, उप प्रबंधक (नगर सेवाएं) देवानंद चौहान, उप प्रबंधक मुकुंद दास मानिकपुरी, सेक्सन ऑफिसर राजेश शर्मा, उप प्रबंधक श्री मिलिंद बंछोर, श्री विवेक मिश्रा, वरिष्ठ प्रबंधक श्री मृदुल गुप्ता, उप प्रबंधक श्री मनोज सिंह, निरीक्षक श्री ज्ञानेंद्र पांडेय, श्री नागराजू, श्री गोपाल कृष्ण वर्मा, श्री प्रकाश बंछोर, श्री सरतदीप, श्री सुभाष चंद्र महाराणा, श्री बिश्वनाथ देवांगन एवं श्री लोकेश कुमार बघेल का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

संयंत्र द्वारा आयोजन के माध्यम से स्वच्छता, सम्मान एवं सौहार्द का सशक्त संदेश प्रसारित करना तथा मैनेजमेंट एवं ठेका सफाई मित्रों के मध्य टीम भावना, संवाद और विश्वास को और अधिक सुदृढ़ करने पर बल दिया गया।


scroll to top