उन्नत भारत अभियान के अंतर्गत साईं महाविद्यालय द्वारा गोद ग्राम खोपली में आयोजित किया गया जागरूकता कार्यक्रम
भिलाई नगर 20 नवंबर 2025:- साईं कॉलेज, सेक्टर-6, भिलाई के गोद ग्राम खोपली में उन्नत भारत अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं द्वारा नशा मुक्ति एवं एड्स जागरूकता संबंधित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशा से दूर रहने तथा एड्स जैसी खतरनाक बीमारी के प्रति सावधान रहने का संदेश दिया गया। उन्नत भारत अभियान का मुख्य उद्देश्य सतत और समावेशी प्रयासों के माध्यम से स्थानीय विकास चुनौतियों को हल करने के लिए उच्च शिक्षण संस्थानों के संसाधनों का लाभ उठाकर भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में परिवर्तनकारी बदलाव लाना है।




इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए साईं महाविद्यालय द्वारा निरंतर गोद ग्राम में कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सरपंच महोदया श्रीमती मंजू वर्मा, ग्राम खोपली, प्रधान पाठक सुंदरलाल जांगड़े सहित समस्त शिक्षक गण के साथ-साथ छात्र-छात्राएं भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के संपूर्ण संचालन में डॉ वर्षा वर्मा, डॉ दामिनी विश्वकर्मा, मिस्टर टिकेश्वर कुमार वर्मा के साथ-साथ महाविद्यालय प्रबंधन समिति का महत्वपूर्ण योगदान रहा


