आफिसर्स एसोसिएशन एवं ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मोर्चा, टाउनशिप में उत्पन्न अराजकता के खिलाफ गुरुवार 13 अप्रैल करेगा सांकेतिक विरोध प्रदर्शन... - Steel City Online News Portal

आफिसर्स एसोसिएशन एवं ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मोर्चा, टाउनशिप में उत्पन्न अराजकता के खिलाफ गुरुवार 13 अप्रैल करेगा सांकेतिक विरोध प्रदर्शन…

IMG_20230412_223207.jpg


भिलाई नगर 12 अप्रैल 2023 : आफिसर्स एसोसिएशन एवं ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मोर्चा, टाउनशिप में उत्पन्न अराजकता के खिलाफ कल करेगा सांकेतिक विरोध प्रदर्शन भिलाई में दिनो-दिन बढ़ रही कब्जों की प्रवृत्ति तथा टाउनशिप क्षेत्र में समय-समय पर अनेक प्रकार से व्यवस्थाओं के उल्लंघन तथा दबावपूर्ण माहौल बनाने की कोशिशों का विरोध में भिलाई आफिसर्स एसोसिएशन एवं ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मोर्चा द्वारा 13 अप्रैल को सायं 5.30 बजे से सायं 6.30 बजे तक सेक्टर-9, अस्पताल चौक में सांकेतिक विरोध प्रदर्शन का आयोजन करने जा रहा है।


आफिसर्स एसोसिएशन तथा सभी श्रमिक संगठनों द्वारा दिनांक 11 अप्रैल प्रदर्शन स्थल का जायजा एवं कल के कार्यक्रम की समीक्षा की। आज अधिकारी एवं ट्रेड यूनियनों अपने-अपने संगठन से मीटिंग ली एवं अपने अधिकारियों एवं कार्मिको से एवं भिलाई बिरादरी से अपील की है कि भिलाई में दिनो-दिन बढ़ रही अवैध कब्जों की प्रवृत्ति तथा टाउनशिप क्षेत्र में समय-समय पर अनेक प्रकार से व्यवस्थाओं के उल्लंघन तथा दबावपूर्ण माहौल बनाने की कोशिशों के विरोध में

आफिसर्स एसोसिएशन एवं ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मोर्चा द्वारा 13 अप्रैल को सायं 5.30 बजे से सायं 6.30 बजे तक सेक्टर-9, अस्पताल चौक में किए जा रहे सांकेतिक विरोध प्रदर्शन के आयोजन में अधिक से अधिक मात्रा में अपनी उपस्थित दर्ज करें जिससे भिलाई टाउनशिप में हो रहे अवैध कब्जों, अवैध निर्माणों तथा कपितय तत्वों द्वारा भिलाई में क्वाटरों को अवैध रूप से किराये पर चलाने जैसी अनेक ज्वलंत मुद्दों को हल करने में मदद मिल सके तथा भिलाई में उत्पन्न अराजकता को समाप्त किया जा सके।


scroll to top