टाउनशिप में हो रहे अवैध कब्जों को लेकर संयुक्त मोर्चा की बीएसपी प्रबंधन के साथ हुई बैठक….. टाउनशिप को स्टील सिटी का दर्जा देने की पुन: उठी मांग..

IMG_20230518_203545.jpg

भिलाई नगर 18 मई 2023 : भिलाई टाउनशिप में हो रहे अवैध कब्जों को लेकर संयुक्त मोर्चा की बीएसपी प्रबंधन से हुए बैठक भिलाई टाउनशिप को पुनः स्टील सिटी का दर्जा देने की उठी मांग आज 18 मई को ओए-बीएसपी व बीएसपी के यूनियनों द्वारा गठित संयुक्त मोर्चा की बैठक नगर सेवा विभाग के सभागार में आयोजित की गई। जिसमें मुख्य महाप्रबंधक (नगर सेवाएं) जितेन्द्र यादव सपकाले तथा मुख्य महाप्रबंधक (कार्मिक) संदीप माथुर, महाप्रबंधक (आई आर) जे एन ठाकुर एवं उपमहाप्रबंधक (एनफोर्समेंट) के. के. यादव की उपस्थिति में संयुक्त मोर्चा की पहली बैठक का आयोजन किया गया।

इस बैठक में संयुक्त मोर्चा में शामिल बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एन के बंछोर, महासचिव परविन्दर सिंह, इंटक के कार्यकारी अध्यक्ष पूरन वर्मा, महासचिव वंश बहादुर सिंह, सीटू के अध्यक्ष विजय कुमार जांगड़े, बीएमएस के अध्यक्ष आई पी मिश्रा एवं महासचिव रवि सिंह, एटक के महासचिव विनोद कुमार सोनी, विनय कुमार मिश्रा, एक्टू के महासचिव श्याम लाल साहू तथा कोषाध्यक्ष बिजेन्द्र तिवारी, इस्पात श्रमिक मंच से राजेश अग्रवाल एवं शेख महमूद, एस.डब्ल्यू.यू. के अध्यक्ष नंदकिशोर गुप्ता ने भाग लिया।


विदित हो कि भिलाई की सुरक्षा व शांति व्यवस्था को बहाल करने हेतु तथा टाउनशिप में व्याप्त भय को दूर करने हेतु आफिसर्स एसोसिएशन सहित लगभग सभी ट्रेड यूनियनों ने मिलकर एक संयुक्त मोर्चा का गठन किया है, जो भिलाई के कार्मिकों, अधिकारियों तथा नागरिकों को एक बेहतर भिलाई तथा एक सुरक्षित भिलाई एवं भयमुक्त भिलाई प्रदान करने हेतु संयुक्त रूप से भिलाई के हितों के लिए निरंतर संघर्ष करेगा।


इस तारतम्य में आज इस संयुक्त मोर्चा की पहली बैठक बीएसपी प्रबंधन के साथ आयोजित की गई जिसमें अवैध कब्जों को खाली कराने, शासन-प्रशासन से समन्वय कर अवैध कब्जों पर शीघ्र कार्यवाही, अवैध कब्जों को रोकने हेतु खाली आवासों को बीएसपी के सेवानिवृत्त कार्मिकों को लाइसेंस पद्धति से आबंटित करना, दो आवासों को आपस में जोड़कर आबंटन करना, सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने हेतु सड़क पर हुए कब्जो को हटाना, थर्ड पाटी आबंटित मकानों पर पुर्नविचार तथा कार्मिकों के हितो में पालिसी का निर्माण तथा उसके सक्रिय क्रियान्वयन के साथ-साथ भिलाई टाउनशिप से संबंधित अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की गई।


संयुक्त मोर्चा ने भिलाई इस्पात संयंत्र के टाउनशिप में निरंतर हो रहे जबरिया अवैध कब्जों को भिलाई टाउनशिप की शांति व्यवस्था के लिए खतरा बताया है। सदस्यों का मानना था कि इन अवैध कब्जों से भिलाई के नागरिकों में असुरक्षा की भावना उत्पन्न होने लगी है। इससे भिलाई इस्पात संयंत्र में कार्यरत कर्मचारी एवं अधिकारी परिवार अपने आप को असुरक्षित मानने लगा है। टाउनशिप में असामाजिक तत्वों की उपस्थिति बढ़ने लगी है।


इस संदर्भ में में संयुक्त मोर्चा की बीएसपी प्रबंधन से हुई बैठक में भिलाई में हो रहे अवैध कब्जों को हटाने के लिए न्यायालय द्वारा जो डिक्री पास किया गया है, उसे तत्काल प्रभाव से खाली कराया जाए। इस हेतु शासन व प्रशासन के साथ बैठक लेकर समन्वय बनाते हुए अवैध कब्जो की कार्यवाही को शीघ्र अतिशीघ्र अंजाम दिया जा सके। इसके साथ ही अवैध कब्जों को रोकने हेतु खाली आवासों को बीएसपी के सेवानिवृत्त कार्मिकों को लाइसेंस पद्धति से आबंटित करने की मांग की गई। जिस पर प्रबंधन ने सकारात्मक रूख दिखाया है। इसी प्रकार दो आवासों को आपस में जोड़कर एक आवास बनाते हएु कार्मिकों को आबंटन करने पर भी विचार-विमर्श किया गया।

सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने हेतु सड़क पर हुए कब्जो को हटाने तथा भिलाई टाउनशिप के सड़कों पर सुचारू आवागमन की व्यवस्था करने हेतु आग्रह किया गया। इस संदर्भ में नगर सेवाएं विभाग के एनफोर्समेंट डिपार्टमेंट में शीघ्र कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही संयुक्त मोर्चा ने बीएसपी प्रबंधन से थर्ड पार्टी को आबंटित बीएसपी मकानों पर पुर्नविचार करने का आग्रह किया। इसके अतिरिक्त संयुक्त मोर्चा के सदस्यों ने बीएसपी प्रबंधन से कार्मिकों के हितो में पालिसी बनाने तथा उसके सक्रिय क्रियान्वयन की मांग रखी। इसके अतिरिक्त इस बैठक में भिलाई टाउनशिप से संबंधित अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की गई। भिलाई टाउनशिप को बेहतर बनाने हेतु इसे स्टील सिटी घोषित करने की भी पुरजोर मांग की गई।


scroll to top