राजधानी रायपुर में महिंद्रा शोरूम के पास एक्सीडेंटल थार में मिली अज्ञात युवक की सड़ी-गली लाश
रायपुर 17, अक्टूबर 2025:- राजधानी रायपुर के टाटीबंध में थार गाड़ी के भीतर लाश मिली है। पुलिस ने शव को मॉर्च्यूरी भेज दिया है। समाचार लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।3

रायपुर के टाटीबंध में शुक्रवार शाम को एक काली थार के भीतर से 2-3 दिन पुरानी सड़ी-गली अर्धनग्न लाश मिली है। बताया जा रहा है कि रालास महिंद्रा शोरूम के सामने सर्विस रोड पर थार खड़ी थी। राहगीर को बदबू आने पर लाश की जानकारी मिली। मामला आमानाका थाना क्षेत्र का है।


जानकारी के मुताबिक रालास महिंद्रा शोरूम के सामने सर्विस रोड से एक व्यक्ति गुजर रहा था, तभी उसे बदबू आई। उसने थार के अंदर झांककर देखा तो लाश पड़ी थी। राहगीर फौरन पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने लाश को बरामद कर लिया है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

राजधानी रायपुर के आमानाका थाना इलाके में महिंद्रा शोरूम के पास एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने बताया कि शव दो से तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। यह जानकारी सुधांशु बघेल ने दी। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। शव महिंद्रा शोरूम के सामने एक थार वाहन के अंदर पड़ा हुआ मिला। सूचना मिलते ही पुलिस की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव का पंचनामा तैयार कर उसे पोस्टमार्टम के लिए मेकहारा अस्पताल भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में यह संकेत मिल रहे हैं कि युवक की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई हो सकती है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर चुकी है।


