भिलाई भट्टी थाना क्षेत्र मुर्गा चौक के समीप फ्लाईओवर ब्रिज के नीचे अज्ञात युवक की लाश मिली... - Steel City Online News Portal

भिलाई भट्टी थाना क्षेत्र मुर्गा चौक के समीप फ्लाईओवर ब्रिज के नीचे अज्ञात युवक की लाश मिली…

IMG-20260304-WA2438.jpg

भिलाई भट्टी थाना क्षेत्र मुर्गा चौक के समीप फ्लाईओवर ब्रिज के नीचे अज्ञात युवक की लाश मिली…

भिलाई नगर 4 मार्च 2026 :- भिलाई भट्टी थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुर्गा चौक के समीप फ्लाईओवर ब्रिज के नीचे 20 से 22 साल के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से सनसनी फैल गई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी एफएसएल टीम घटनास्थल पर पहुंची और ताप्तीश प्रारंभ की फिलहाल युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है युवक की लाश को सुपेला शासकीय अस्पताल के मरचुरी में रखवाया गया है।

आज बुधवार 4 मार्च के रात्रि लगभग 8:00 बजे भिलाई भट्टी थाना क्षेत्र के सेक्टर एक मुर्गा चौक के पास फ्लाई ओवर के नीचे एक 20-22 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिला है।

घटनास्थल का मौका निरीक्षण FSL टीम द्वारा किया गया प्रथम दृष्टया युवक की मृत्यु फ्लाईओवर से गिरकर दुर्घटना अथवा आत्महत्या से होना पाया गया है शव को पोस्टमार्टम हेतु सुपेला अस्पताल भेजा गया है


प्रकरण में भिलाई भट्टी थाना में मर्ग कायम कर पहचान किए जाने की कार्रवाई एवं जाँच की जा रही है


scroll to top