दुर्ग में जमीन गाइडलाइन बढ़ोतरी पर बवाल, प्रदर्शनकारी कारोबारियों पर पुलिस का लाठीचार्ज…

IMG_20251202_004851.jpg

दुर्ग में जमीन गाइडलाइन बढ़ोतरी पर बवाल, प्रदर्शनकारी कारोबारियों पर पुलिस का लाठीचार्ज…

दुर्ग 01 दिसम्बर 2025:- पटेल चौक पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठी चार्ज किया प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पहले पानी के पाउच फेके इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा लाठीचार्ज ! प्रदर्शन कर रहे जमीन कारोबारियों को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, मचा बवाल जमीन की दरों में बढ़ोतरी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कारोबारियों पर आज पुलिस ने कार्रवाई की। सरदार पटेल चौक पर सड़क पर बैठे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने बल प्रयोग कर खदेड़ा है.. पुलिस ने मनोज राजपूत सहित एक दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है

कलेक्टर गाइडलाइन के तहत जमीन की सरकारी दरों में एकमुश्त 300 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी के खिलाफ विवाद तेज हो गया है। बीते 7 दिनों से जारी आंदोलन के बाद आज मनोज राजपूत के नेतृत्व में जमीन कारोबारियों ने विरोध रैली के जरिए सड़क पर बैठ गए। इस दौरान पुलिस ने समझाइश दी, इसी दौरान प्रदर्शन कार्यों के बीच में से कुछ लोगों ने पुलिस पर पानी के पाउच फेके नहीं मानने पर लाठीचार्ज कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा।

नाराज कारोबारी जमीन पर बैठ गए

बता दें कि कलेक्टर गाइड लाइन की बढ़ी हुई दर को लेकर पिछले 07 दिन से जमीन कारोबारी आंदोलन कर रहे हैं। सरदार पटेल चौक पर कारोबारियों की रैली की शक्ल में आगे बढ़े लेकिन पुलिस ने रास्ते में रोक लिया। इससे नाराज जमीन कारोबारी कुछ देर के लिए सड़क पर ही बैठ गए। पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारियों ने उन्हें समझाइश देकर हटाने का प्रयास किया, लेकिन जमीन कारोबारी नहीं मानें और पुलिस कर्मियों झूमाझटकी करना शुरू कर दिया।

दोपहर में अचानक प्रदर्शनकारियों की जुटी भीड़ जानकारी के मुताबिक दुर्ग में जमीन कारोबारी पांचवें दिन भी प्रदर्शन कर रहे थे। सुबह से ही बड़ी संख्या में कारोबारी कलेक्ट्रेट और रजिस्ट्रार कार्यालय के बाहर एकत्र हुए। नारेबाजी और धरना-प्रदर्शन के बीच माहौल धीरे-धीरे तनावपूर्ण हो गया।

स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए प्रशासन ने पुलिस फोर्स मौके पर तैनात की गई। दोपहर करीब 2 बजे प्रदर्शनकारी रजिस्ट्रार कार्यालय की ओर बढ़ने लगे। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन भीड़ आगे बढ़ती रही।

पुलिस को करना पड़ा बल प्रयोग

बताया जा रहा है कि इस दौरान कुछ लोगों ने सुरक्षा में लगे पुलिस के जवानों की ओर पानी की खाली बोतले उछाल दी और शोर शराबा शुरू कर दी। माहौल बिगड़ता देख पुलिस को हल्का लाठी चार्ज करना पड़ा। इस दौरान कई लोग भाग खड़े हुए। वहीं कुछ को पुलिस ने दौड़कर पकड़ा। आंदोलनकारियों के पंडाल को भी हटा दिया गया है।

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों नेको दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

इस दौरान जवानों ने लाठीचार्ज किया और भीड़ को पीछे धकेला। लाठीचार्ज के बाद प्रदर्शनकारी अलग-अलग दिशा में भागे, लेकिन थोड़ी देर बाद दोबारा इकट्ठा होकर विरोध जारी रखा। पुलिस ने सभी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा है। कुछ जमीन कारोबारियों को हिरासत में भी लिया गया है।

उपद्रवियों ने धक्का-मुक्की की, पानी के पाउच पुलिस पर फेंके

दुर्ग एडीएम अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारी शांतिपूर्ण अपनी बात रख रहे थे। मैं भी एएसपी के साथ इनसे शांतिपूर्ण चर्चा कर रहा था। इसी बीच भीड़ में कुछ उपद्रवियों ने धक्का-मुक्की की। इस दौरान जब पुलिस ने उन्हें पीछे धकेला, तो उन्होंने पानी के पाउच पुलिस पर फेंके। वो चाह रहे थे कि यहां बाधा उत्पन्न हो।

बिना अनुमति के जुलूस की तरह लोग पहुंचे

एएसपी शहर  सुखनंदन राठौर ने बताया कि प्रशासन की ओर से प्रदर्शनकारियों को कई बार समझाया गया था कि वे चक्काजाम या जुलूस न निकालें। इसके बावजूद लोग बिना अनुमति के जुलूस की तरह यहां पहुंच गए। पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोकने की कोशिश की।

एएसपी ने बताया कि प्रदर्शनकारी सड़क पर ही भाषण देने लगे। भीड़ में कुछ लोगों ने उकसाने की कोशिश की, जिससे स्थिति बिगड़ गई। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हल्की झूमाझटकी भी हुई। कुछ लोगों ने पुलिस पर पानी के पाउच फेंके।


scroll to top