भिलाई नगर 05 जनवरी 2025:- भिलाई जिला भाजपा के नए अध्यक्ष के लिए पुरुषोत्तम देवांगन के नाम की घोषणा हो गई। आज दोपहर प्रियदर्शिनी परिसर सुपेला स्थित संगठन के जिला कार्यालय में उनके नाम की अधिकृत घोषणा की गई। चुनाव पर्यवेक्षक गौरी शंकर अग्रवाल ने दिल्ली से पहुंचे बंद लिफाफे को /खोलकर पुरुषोत्तम देवांगन को भिलाई जिला भाजपा का नया अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की। इसके साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए फूल मालाओं से स्वागत किया।


आपको बता दें कि सरल, सहज और मिलनसार पुरूषोत्तम देवांगन वर्तमान में भाजपा संगठन में जिला उपाध्यक्ष के साथ ही जिला समन्वयक सामाजिक, धार्मिक, सामुदायिक एवं सह प्रभारी बूथ सशक्तिकरण अभियान के मंडल प्रवासी (सुपेला मंडल) रहे हैं। पुरूषोत्तम छत्तीसगढ़ देवांगन समाज में अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वो भारतीय जनता पार्टी में वर्ष 1990 से प्राथमिक सदस्य तथा लगातार अब तक सक्रिय सदस्य हैं।



भिलाई जिला भाजपा के लिए अध्यक्ष की दौड़ में पुरुषोत्तम देवांगन ने बाजी मारी है। बताते हैं नए जिला अध्यक्ष के लिए प्रदेश संगठन की ओर से तीन नाम का पैनल दिल्ली भेजा गया था। जिसमें पुरुषोत्तम देवांगन के साथ ही निवृत्तमान अध्यक्ष महेश वर्मा और अहिवारा नगर पालिका अध्यक्ष नटवर ताम्रकार का नाम शामिल रहने की चर्चा थी। दिल्ली से अंतिम निर्णय के बाद बंद लिफाफे में कैद नए जिला भाजपा अध्यक्ष के नाम का ऐलान पर्यवेक्षक गौरी शंकर अग्रवाल ने किया। नए अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन पिछली जिला कार्यकारणी में उपाध्यक्ष थे। इससे पहले भी वे जिला व मंडल संगठन में महत्वपूर्ण पदों का निर्वहन कर चुके हैं। कभी पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय के करीबियों में रहे पुरुषोत्तम देवांगन का फिलहाल वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन से मजबूत राजनीतिक जुड़ाव बना हुआ है।





चर्चा है कि विधायक रिकेश सेन की जिला भाजपा अध्यक्ष पद के लिए एकमात्र पसंद पुरुषोत्तम देवांगन थे। जबकि सरोज पाण्डेय की ओर से अहिवारा नगर पालिका अध्यक्ष नटवर ताम्रकार और सांसद विजय बघेल खेमे से निवृतमान अध्यक्ष महेश वर्मा का नाम आगे किए जाने की चर्चा थी।
इस अवसर पर संभागीय चुनाव प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय, अहिवारा के पूर्व विधायक सांवलाराम डहाड़े, महेश वर्मा भिलाई चुनाव प्रभारी खिलावन साहू सह प्रभारी रेखा राम बंछोर नटवर ताम्रकार, शैलेंद्र कुमार सिंह, महामंत्री प्रेमलाल देवांगन, विजेंद्र सिंह, शारदा गुप्ता, मदन सेन, कोषाध्यक्ष विनोद सिंह ,महिला मोर्चा अध्यक्ष रिंकी अग्रवाल, योगेंद्र पांडेय, नगर निगम में उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह, राकेश पांडेय , गजेंद्र प्रताप सिंह, विजय सिंह, शंकर लाल देवांगन, संदीप अग्रवाल, भूषण अग्रवाल, मार्कंडेय तिवारी, शीतल सिंह डंपी,दिनेश पाठक, रमा गुप्ता , अशोक कुमार यादव पप्पू ,सहित भारी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता मंडल अध्यक्ष पूर्व पदाधिकारी मौजूद थे।




7 जुलाई 1973 को राधेलाल देवांगन और श्रीमती भुलिन बाई के निवास देवांगन पारा, संजय नगर वार्ड क्रमांक 10 लक्ष्मी नगर सुपेला भिलाई में जन्में पुरूषोत्तम ने हायर सेकेण्डरी तक शिक्षा प्राप्त करने के बाद से ही राजनीति से जुड़े। वो भाजपा में 1990 से 1993 तक ईकाई अध्यक्ष, 1993 से 1996 तक वार्ड अध्यक्ष सुपेला मंडल, 1996 से 2000 तक महामंत्री भाजयुमो सुपेला मंडल, 2000 से 2005 तक जिला प्रचार प्रसार मंत्री भारतीय जनता युवा मोर्चा, 2011 से 2017 तक सुपेला मंडल अध्यक्ष, 2017 से 2021 तक जिला मंत्री तथा 2021 से 2023 तक भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई में उपाध्यक्ष रहे।


गौरतलब हो कि 10 लोकसभा चुनाव में पुरूषोत्तम विभिन्न दायित्वों का निर्वाहन कर चुके हैं। उन्होंने 1989 में पुरुषोत्तम कौशिक का जनता दल से चुनाव संचालन, 1991 डॉ. मनराखन लाल साहू का चुनाव संचालन, 1996 भाजपा से ताराचंद साहू जी, 2004 तक चार बार चुनाव संचालन, 2009 में भाजपा से सुश्री सरोज पांडेय का चुनाव संचालन, 2014 में दोबारा सुश्री सरोज पांडेय का चुनाव संचालन, 2019 में पूर्व संसदीय सचिव विजय बघेल का चुनाव संचालन, 2024 में वर्तमान सांसद विजय बघेल का चुनाव संचालन उन्होंने किया है।


श्री देवांगन ने 2000 से अब तक नवनिर्मित नगर निगम भिलाई के विभिन्न चुनावों का भी संचालन किया है और नगर निगम भिलाई के 6 बार चुनाव संचालन में महति भूमिका अदा की है। नगर निगम रिसाली चुनाव प्रभारी, नगर निगम चरोदा भिलाई का चुनाव संचालन, नगर पालिका जामुल चुनाव संचालन, नगर पालिका कुम्हारी चुनाव संचालन के आलावा संघ में भी प्रथम वर्ष प्रशक्षण (1990-91), शाररिक प्रमुख, योगा प्रमुख, बाल स्वयं सेवक (1984) रहे हैं। सामाजिक दायित्वों पर नजर डालें तो पुरूषोत्तम प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ युवा देवांगन समाज, जिला अध्यक्ष युवा देवांगन समाज जिला दुर्ग, नगर अध्यक्ष देवांगन समाज सुपेला भिलाई सहित अन्य जवाबदारियों में रहे हैं।


पुरूषोत्तम देवांगन ने विधानसभा चुनाव में भी विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए भाजपा को विजय दिलाने में अहम भूमिका अदा की है। उन्होंने 1989-2018 तक भिलाई नगर विधानसभा से प्रेमप्रकाश पांडेय का चुनाव संचालन, 1989-2008 तक दुर्ग विधानसभा से स्व. हेमचंद यादव का चुनाव संचालन, 2008 में नवनिर्मित विधानसभा वैशालीनगर से सुश्री सरोज पाण्डेय का चुनाव संचालन, 2009 में उपचुनाव विधानसभा वैशालीनगर में जागेश्वर साहू का चुनाव संचालन व प्रबंधन, 2013 में विधानसभा वैशाली नगर में स्व. विद्यारतन भसीन का चुनाव संचालन, 2018 में विधानसभा वैशालीनगर में स्व. विद्यारतन भसीन का चुनाव संचालन, 2023 में वर्तमान विधायक रिकेश सेन का चुनाव संचालन व प्रबंधन किया है।
श्री देवांगन ने 2000 से अब तक नवनिर्मित नगर निगम भिलाई के विभिन्न चुनावों का भी संचालन किया है और नगर निगम भिलाई के 6 बार चुनाव संचालन में महति भूमिका अदा की है। नगर निगम रिसाली चुनाव प्रभारी, नगर निगम चरोदा भिलाई का चुनाव संचालन, नगर पालिका जामुल चुनाव संचालन, नगर पालिका कुम्हारी चुनाव संचालन के आलावा संघ में भी प्रथम वर्ष प्रशक्षण (1990-91), शाररिक प्रमुख, योगा प्रमुख, बाल स्वयं सेवक (1984) रहे हैं। सामाजिक दायित्वों पर नजर डालें तो पुरूषोत्तम प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ युवा देवांगन समाज, जिला अध्यक्ष युवा देवांगन समाज जिला दुर्ग, नगर अध्यक्ष देवांगन समाज सुपेला भिलाई सहित अन्य जवाबदारियों में रहे हैं।



