वैशाली नगर के चुनाव मैदान से हटे वशिष्ठ नारायण मिश्रा….
00 समय पर प्रचार सामग्री नहीं मिलने को बताया कारण

IMG_20231102_160835.jpg


भिलाईनगर 2 नवंबर 2023 / वैशाली नगर विधानसभा के चुनाव मैदान से भिलाई नगर निगम के वरिष्ठ पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्रा हट गए हैं। आज उन्होंने अपना नामांकन वापस ले लिया। इसके लिए उन्होंने समय पर प्रचार सामग्री नहीं मिल पाने को कारण बताया है।


नामांकन वापस लेने के उपरांत Steel City online से चर्चा करते हुए नगर निगम के कद्दावर पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्रा ने कहा कि उनके नामांकन दाखिल करने के साथ ही वैशाली नगर विधानसभा में उन्हें अच्छा जनसमर्थन मिल रहा था। लेकिन चुनाव चिन्ह के साथ प्रचार सामग्री समय पर मिल पाने में दिक्कत की वजह से उन्होंने चुनाव मैदान से हटने का निर्णय लिया है।

इसी के साथ नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि प्रचार सामग्री आपूर्ति करने वालों से उनकी बात हुई तो सभी ने दीपावली के पहले दे पाने में असमर्थता जताई। इस स्थिति में चुनाव चिन्ह को जन जन तक पहुंचा पाना मुश्किल होता।

दीपावली के चलते भी प्रचार प्रसार में अड़चन संभावित थी। इसलिए उन्होंने वैशाली नगर विधानसभा का चुनाव लड़ने से पीछे हटने का निर्णय लिया है। इस दौरान मतदाताओं से जो समर्थन और अपनापन मिला है उसके लिए श्री मिश्रा ने सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया है।


scroll to top