सोशल मीडिया में वीडियो वायरल… पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने डोंगरगढ़ थाने के प्रधान आरक्षक राणा प्रसन्ना, आरक्षक गौरव शेण्डे को लाइन अटैच किया..

IMG-20240904-WA1218.jpg

सोशल मीडिया में वीडियो वायरल… पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने डोंगरगढ़ थाने के प्रधान आरक्षक राणा प्रसन्ना, आरक्षक गौरव शेण्डे को लाइन अटैच किया..

राजनंदगांव 15 नवंबर 2025:- सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होते ही पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने डोंगरगढ़ थाने में तैनात प्रधान आरक्षक एवं आरक्षक को लाइन अटैच करते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं उप पुलिस अधीक्षक तनुप्रिया ठाकुर इस मामले की एक सप्ताह में जांच का रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक के समक्ष पेश करेंगे

14 नवंबर को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें प्रथम दृष्ट्या प्र.आर. 100 राणा प्रसन्ना एवं आर.क. 960 गौरव शेण्डे, थाना डोंगरगढ़ आम जनता के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए पुलिस रेग्युलेशन के पैरा क. 64 की कंडिका 11 का उल्लंघन करते पाये गए।  प्र.आर. 100 राणा प्रसन्ना एवं आर.क्र. 960 गौरव शेण्डे, थाना डोंगरगढ़ को तत्काल प्रभाव से रक्षित केन्द्र राजनांदगांव संबद्ध किया  है।उक्त आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने आदेशित किया है कि श्रीमती तनुप्रिया ठाकुर, उप पुलिस अधीक्षक, अजाक को निर्देशित किया जाता है कि प्रकरण में प्राथमिक जांच कर जांच प्रतिवेदन 07 दिवस के भीतर प्रस्तुत करें।


scroll to top