दशहरा पर्व के अवसर पर शस्त्रों का अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS ने विधि विधान से पूजा अर्चना पुलिस लाइन जांजगीर में की गई।

पुलिस अधीक्षक ने जिले में सुख एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने की कामना करते हुए लोगो को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दी गई

जांजगीर-चांपा 2 अक्टूबर 2025:- प्रति वर्ष की भांति जिले के सभी थाना/चौकियों में भी शास्त्रों का विधि विधान से थाना प्रभारियों द्वारा पूजा किया गया
आज 02.10.2025 को सुबह पुलिस लाइन जांजगीर में दशहरा पर्व के अवसर पर शस्त्रों का विधि विधान से पुलिस अधीक्षक द्वारा पूजा अर्चना की गई जिसमें अति पुलिस अधीक्षक जांजगीर उमेश कुमार कश्यप, अति पुलिस अधीक्षक जांजगीर यातायात उदयन बेहार, SDOP चांपा यदुमनी सिदार, SDOP अकलतरा प्रदीप सोरी, CSP जांजगीर सुश्री योगिताबाली खापर्डे, रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी, निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय थाना प्रभारी जांजगीर, निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी शिवरीनारायण, तथा पुलिस कार्यालय से ASI (अ) कृष्णा साहू सहित पुलिस लाइन के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

