कैबिनेट आज, खरीफ की तैयारी, तबादला नीति सहित कई निर्णय

रायपुर 04 जून 2025:- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार 4 जून 2025 को दोपहर 12.00 बजे राज्य मंत्रिपरिषद (केबिनेट) की बैठक अटल नगर नवा रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित होगी।

साय सरकार के कैबिनेट की बैठक बुधवार को होगी। कैबिनेट में राज्य सरकार कई महत्वपूर्ण फैसले ले सकती है। कैबिनेट में तबादला नीति को मंजूरी मिलने के साथ ही राज्य सरकार जीएडी ने पांच दिन के बदले अब कार्यालयों में 6 दिन कार्य की रिपोर्ट सरकार को दी है, इस पर भी मुहर लग सकती है। कैबिनेट में इसके साथ खरीफ सीजन के फसल की तैयारी और खाद्य के संकट से निपटने पर भी चर्चा की जाएगी।
बताया जाता है कि राज्य सरकार कर्मचारी फेडरेशन और अन्य संघों की मांग को देखते हुए तबादला नीति को मंजूरी दे सकती है। राज्य में अगस्त 2022 में तबादला किए गए थे। उसके बाद से तबादले नहीं किए गए हैं। वर्ष 2023 चुनाव के कारण और 2024 में भी तबादला नहीं किए गए। ऐसे में द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों में तबादले नहीं हो सके। हालांकि कुछ तबादले सीएम के समन्वय से किए गए हैं। वह भी राज्य प्रशासनिक सेवा और अन्य लोगों के ही तबादले हुए हैं। माना जा रहा है कि कैबिनेट में तबादला नीति को मंजूरी मिलेगी। यह तबादले जुलाई-अगस्त में किए जाने के संकेत मिल रहे हैं।




