राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर श्री शंकराचार्य महाविद्यालय जुनवानी में मतदाता शपथ कार्यक्रम आयोजित….

भिलाई नगर 29 जनवरी 2026:- श्री शंकराचार्य महाविद्यालय, जुनवानी, भिलाई में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर 26 जनवरी 2026 को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता शपथ स्वीप नोडल अधिकारी ठाकुर देवराज सिंह के द्वारा दिलाई गई।

इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शिल्पा कुलकर्णी सहित महाविद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक उपस्थित रहे। शपथ के माध्यम से सभी ने अपने मताधिकार का प्रयोग पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं बिना किसी दबाव के करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं नागरिकों में मतदान के प्रति जागरूकता बढाना तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ करना रहा। विद्यार्थियों एवं स्वयंसेवकों की उत्साहपूर्ण सहभागित्ता ने कार्यक्रम को सफल बनाया।

महाविद्यालय परिवार द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाने की बात कही गई।



