उपराष्ट्रपति  जगदीप धनखड़ का रायपुर / बिलासपुर पहुंचने पर आत्मीय स्वागत….

IMG-20250115-WA1228.jpg

रायपुर 15 जनवरी 2025:-   उपराष्ट्रपति  जगदीप धनखड़ के राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचने पर राज्यपाल रमेन डेका सहित केन्द्रीय राज्य मंत्री  तोखन साहू और उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने आत्मीय स्वागत किया।

गौरतलब है कि उपराष्ट्रपति  धनखड़ गुरूघासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय बिलासपुर में आयोजित दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर विमानतल पर विधायक  पुरंदर मिश्रा और अनुज शर्मा, प्रभारी मुख्य सचिव श्रीमती रेणु पिल्लै, डीजीपी  अशोक जुनेजा, आईजी अमरेश मिश्रा, कलेक्टर डॉ गौरव सिंह तथा एसएसपी डॉ लाल उमेद सिंह भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने उपराष्ट्रपति  धनखड़ का किया आत्मीय स्वागत

उपराष्ट्रपति  जगदीप धनखड़ गुरूघासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय बिलासपुर के दीक्षांत समारोह में शामिल होने आज बिलासपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में निर्मित हेलीपेड पर उपराष्ट्रपति  जगदीप धनखड़ का आत्मीय स्वागत किया।


scroll to top