जब रायपुर SP दफ्तर जुटे रायपुर के पूर्व पुलिस अधिक्षक के रूप में सेवा दे चुके अधिकारी
रायपुर 23 जनवरी 2026:- छत्तीसगढ़ के रायपुर शहर में पुलिस कमिश्नरी प्रणाली का आज शुभारंभ होने के अवसर पर रायपुर में तैनात रहे पूर्व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षको का आज मिलन हुआ सभी पूर्व अधिकारियों ने प्रथम पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला को उनके नए कार्यभार के लिए बधाई दी राज्य गठन के बाद रायपुर में SSP रहे अफसरों का हुआ मिलन समारोह।

1994 में रायपुर SSP रहे IPS एस .के. पासवान, IPS अमित कुमार, दुर्गेश माधव अवस्थी, वाय.के एस ठाकुर ,IPS संजीव शुक्ला, IPS संतोष सिंह,IPS आरिफ शेख सहित तमाम वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे एसपी दफ्तर पुराने SP कार्यालय में पहली बार एक साथ पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी
शुक्रवार से रायपुर में पुलिस कमिश्नर ने राजधानी की कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल ली है। इसके साथ ही अंग्रेजों के जमाने से चले आ रहे पुलिस सुपरिटेंडेंट या एसएसपी सिस्टम अब इतिहास बन गया है।

इस सिस्टम के अंतिम एसएसपी डॉ लाल उमेद सिंह रहे। आज इस परिवर्तन के मौके पर रायपुर में एसपी या एसएसपी रहे अधिकारी पुराने एसपी ऑफिस में जुटे। इनमें वाय के एस ठाकुर,1994 में रायपुर SSP रहे IPS एस के पासवान, दुर्गेश माधव अवस्थी, मौजूदा इंटेलिजेंस चीफ आईपीएस अमित कुमार, IPS संजीव शुक्ला, IPS संतोष सिंह, IPS आरिफ शेख और अंतिम, एसएसपी डॉ लालउमेद सिंह सहित तमाम वरिष्ठ अधिकारी पुराने एसपी कार्यालय में पहली बार एक साथ पहुंचे। और पहले पुलिस कमिश्नर को बधाई दी।




