कोचिंग से लौटते वक्त हादसे का शिकार हो गई छात्रा….. स्कूटी सहित नहर में गिरने से छात्रा की मौत…

IMG_20230801_234609.jpg

भिलाई नगर 1 अगस्त 2023 :- पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिरसा कला में कोचिंग सेंटर से घर लौटते समय 23 वर्ष की छात्रा की स्कूटी अन बैलेंस होकर सीधे नहर में जा गिरी आधार से 1 घंटे तक छात्रा नहर में ही पड़ी रही जिससे उसकी मौत हो गई मृतक छात्रा पायल सिन्हा PGDCA की कोचिंग कर घर लौट रही थी घटना दोपहर 2:00 से 2:30 के मध्य की बताई जाती है पुरानी भिलाई पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना कर रही है

पायल के पिता शत्रुघन सिन्हा भिलाई नगर निगम में डिप्टी आरआई के पद पर पदस्थ हैं। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी अपने दो सहेलियों के साथ भिलाई तीन क्लास लेने जाती थी। मंगलवार को वो अकेले गई थी। दोपहर को क्लास लेकर घर लौट रही थी।

लौटने के दौरान वह 2 से ढाई बजे के बीच जैसे ही सिरसा कला चंद्राकर बाड़ी के पास पहुंची। सामने कुत्ता आ जाने से अचानक स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया। इसके बाद उसकी स्कूटी सड़क से कई फीट नीचे नहर में उतर गई। वहां पानी भरा था। पायल उसी पानी में गिर गई थी। इसके बाद वो वहीं बेहोश हो गई। पानी में बेहोश होने से सांस नहीं ले पाई और उसकी वहीं मौत हो गई।

परिजनों के साथ मृतिका पायल सिन्हा

एक से डेढ़ घंटे वहीं पड़ी रही पायल

पायल जब स्कूटी लेकर नगर में गिरी तो वहीं लगभग एक से डेढ़ घंटे तक बेहोश पानी में पड़ी रही। सूचना मिलते ही भिलाई तीन पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने शव को उठाया और अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। जिसके बाद उसके शव को लाल बहादुर शास्त्री चिकित्सालय सुपेला में रखवाया गया है।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई दुर्घटना

पायल जिस जगह पर गिरी, वहां सामने एक घर में सीसीटीवी कैमरा लगा था। उसके फुटेज में भी साफ दिख रहा है कि वो तेजी से सड़क से नीचे नहर में गिरी है और उसके बाद उठ नहीं पाई। परिजनों का कहना है कि यदि उस समय कोई होता और उनकी बेटी को तुरंत पानी से बाहर निकाल देता तो वो बच सकती थी। बेटी की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


scroll to top