कुत्तों से बचने की कोशिश में मुंगेली के जरहागांव थाना प्रभारी उपनिरीक्षक नंदलाल पैकरा की भरतपुर राजस्थान में नेशनल हाईवे पर टैंकर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

भरतपुर राजस्थान/मुंगेली, 20 जनवरी 2026 :- बिलासपुर रेंज मुंगेली जिले सब-इंस्पेक्टर जरहागांव थाना प्रभारी नंदलाल पैकरा 41 साल की राजस्थान के भरतपुर में सडक़ हादसे दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया कि पैकरा खाने का पैकेट लेकर जा रहे थे, तभी वहां कुत्तों ने दौड़ा दिया। वे कुत्तों से बचने सडक़ पार करने नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार से आ रहे टैंकर की चपेट में आ गए। उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना रात्रि 9:00 बजे के आसपास की बताई जाती है।

मुंगेली एसपी भोजराम पटेल ने ‘STEEL CITY ON LINE‘ से चर्चा में घटना की पुष्टि की, और बताया कि एसआई नंदलाल पैकरा अपने दो साथियों के साथ निजी यात्रा में दिल्ली-राजस्थान गए थे। राजस्थान के भरतपुर में यह घटना हुई है। उन्होंने बताया कि दिवंगत एसआई के शव के पोस्टमार्टम के बाद बिलासपुर लाया जा रहा है।

बिलासपुर के कोटा थाना क्षेत्र अंतर्गत बानावेल ग्राम के रहवासी एसआई नंदलाल पैकरा 2013 बैंच के उपनिरीक्षक जरहागांव थाना प्रभारी थे। वे अपने दो साथियों के साथ निजी यात्रा पर राजस्थान गए थे, जहां यह दर्दनाक घटना हुई। हादसे की जानकारी मिलते ही पूरे पुलिस विभाग में गहरा शोक छा गया।
मिली जानकारी के अनुसार, नंदलाल पैकरा अपने साथियों के साथ कार से यात्रा कर रहे थे। दिवंगत एसआई पैकरा भरतपुर के एक होटल में रूके थे होटल के बाहर उनके हाथ में खाने का पैकेट देखकर इसी दौरान कुत्तों ने उन्हें घेर लिया। उनसे बचने की कोशिश में सब इंस्पेक्टर नंदलाल पैकरा नेशनल हाईवे पर भाग कर रोड क्रॉस कर रहे थे इसी दौरान तेज रफ्तार टैंकर की चपेट में आ गए। इस हादसे से परिवार के सदस्य सदमे में हैं, जबकि सहकर्मी और स्थानीय लोग गहरे दुख में डूबे हुए हैं।
सड़क हादसे में जरहागांव थाना प्रभारी नंदलाल पर की आकस्मिक मौत पर गृहमंत्री विजय शर्मा, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम,बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक डॉ संजीव शुक्ला, मुंगेली जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोज राम पटेल ने नंदलाल पर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए पुलिस परिवार की ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।



