पत्नी की चाकू मार कर हत्या....बीच बचाव करने आए ससुर  गंभीर रूप से घायल....आरोपी दल्ली राजहरा से पत्नी को लेने ससुराल आया था... - Steel City Online News Portal

पत्नी की चाकू मार कर हत्या….बीच बचाव करने आए ससुर  गंभीर रूप से घायल….आरोपी दल्ली राजहरा से पत्नी को लेने ससुराल आया था…

IMG_20240606_231353.jpg

भिलाई नगर 6 जून 2024:-: गुरुवार दोपहर में पति ने अपनी पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी है बीच बचाव करने आए  ससुर गंभीर रूप से घायल है। आरोपी  पत्नी को लेने के लिए ससुराल आया था। लेकिन विवाद होने पर हमला कर दिया। घटना नेवई थाना क्षेत्र के मौहारी मरोदा की है।हत्या का आरोपी फरार बताया जाता है भिलाई नगर के सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि आरोपी की तलाश जारी है जल्द ही आरोपी को दबोच लिया जाएगा

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, दल्ली राजहरा निवासी साइमन मसीह सुबह ट्रेन से अपनी पत्नी प्रेरणा मसीह (31) और बच्चे को लेने ससुराल पहुंचा था। पत्नी से घर वापस चलने की बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि अचानक आरोपी साइमन ने पत्नी प्रेरणा पर चाकू से वार कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार दल्ली राजहरा निवासी साइमन मसीह सुबह ट्रेन से अपनी पत्नी प्रेरणा मसीह (31वर्ष) और बच्चे को लेने ससुराल पहुंचा था। पत्नी से घर वापस चलने की बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि अचानक आरोपी साइमन ने पत्नी प्रेरणा पर चाकू से वार कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

बेटी प्रेरणा की आवाज सुनकर पिता सैमुएल तांडी (65 वर्ष) वहां पहुंचे और बीच-बचाव का प्रयास किया तो साइमन ने ससुर पर भी चाकू से हमला कर दिया। जिससे सैमुएल भी गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद आरोपी वहां से भाग गया। आपको बता दें कि गंभीर रूप से घायल सैमुएल पास्टर है, उसे इलाज के लिए रायपुर मेकाहारा रेफर किया गया है।

पुलिस ने बताया कि साइमन मसीह और प्रेरणा मसीह दल्ली राजहरा में रहते थे। दोनों का एक बच्चा भी है। साइमन कुछ काम धाम नहीं करता था, शराब के नशे में धुत रहता था। जिससे परेशान होकर पत्नी अपने बच्चे को लेकर मायके मरोदा आ गई थी और साल भर से वह अपने मायके में ही रह रही थी।

आरोपी की तलाश जारी

इस मामले में भिलाई नगर सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। हत्या करने के बाद आरोपी पति फरार हो गया है। जिसकी तलाश की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजवा दिया है। आगे की जांच जारी है।


scroll to top