दुर्ग पुलिस के सहयोग से राष्ट्रीय राजमार्ग–53 स्थित बाफना टोल प्लाजा में निःशुल्क नेत्र एवं दंत परीक्षण शिविर आयोजित.... - Steel City Online News Portal

दुर्ग पुलिस के सहयोग से राष्ट्रीय राजमार्ग–53 स्थित बाफना टोल प्लाजा में निःशुल्क नेत्र एवं दंत परीक्षण शिविर आयोजित….

IMG-20260223-WA12841.jpg

दुर्ग पुलिस के सहयोग से राष्ट्रीय राजमार्ग–53 स्थित बाफना टोल प्लाजा में निःशुल्क नेत्र एवं दंत परीक्षण शिविर आयोजित

▪️ यातायात पुलिस, दुर्ग एवं रोटरी क्लब ऑफ भिलाई पिनेकल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजन
▪️ कुल 200 वाहन चालकों का निःशुल्क नेत्र परीक्षण, आवश्यकतानुसार चश्मों का वितरण
▪️ दंत परीक्षण एवं स्वास्थ्य परामर्श प्रदान कर चालकों को जागरूक किया गया
▪️ सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु दृष्टि जांच को प्राथमिकता दी गई
दिनांक 23.02.2026 को राष्ट्रीय राजमार्ग–53 स्थित बाफना टोल प्लाजा में यातायात पुलिस, दुर्ग एवं रोटरी क्लब ऑफ भिलाई पिनेकल के संयुक्त सहयोग से निःशुल्क नेत्र एवं दंत परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय राजमार्ग पर लंबी दूरी तक वाहन संचालन करने वाले चालकों में दृष्टि संबंधी समस्याएं सड़क दुर्घटनाओं का एक प्रमुख कारण बनती हैं। विशेषकर रात्रिकालीन ड्राइविंग, हाई-बीम प्रकाश, विपरीत दिशा से आने वाले वाहनों की रोशनी एवं लगातार ड्राइविंग के कारण आंखों पर पड़ने वाले दबाव से दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है।

भिलाई नगर 23 फरवरी 2026:- राष्ट्रीय राजमार्ग–53 स्थित बाफना टोल प्लाजा में यातायात पुलिस, दुर्ग एवं रोटरी क्लब ऑफ भिलाई पिनेकल के संयुक्त सहयोग से निःशुल्क नेत्र एवं दंत परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय राजमार्ग पर लंबी दूरी तक वाहन संचालन करने वाले चालकों में दृष्टि संबंधी समस्याएं सड़क दुर्घटनाओं का एक प्रमुख कारण बनती हैं। विशेषकर रात्रिकालीन ड्राइविंग, हाई-बीम प्रकाश, विपरीत दिशा से आने वाले वाहनों की रोशनी एवं लगातार ड्राइविंग के कारण आंखों पर पड़ने वाले दबाव से दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है।

शिविर के माध्यम से कुल 200 वाहन चालकों का निःशुल्क नेत्र परीक्षण किया गया। परीक्षण के उपरांत जिन चालकों में दृष्टि दोष पाया गया, उन्हें आवश्यकतानुसार निःशुल्क चश्मों का वितरण किया गया। साथ ही दंत परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी प्रदान किया गया। चालकों को नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, पर्याप्त विश्राम, रात्रि में सावधानीपूर्वक वाहन संचालन एवं यातायात नियमों के पालन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

सराहनीय कार्य :
उक्त आयोजन में यातायात पुलिस दुर्ग के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा समन्वय स्थापित कर शिविर का सफल संचालन किया गया। साथ ही रोटरी क्लब ऑफ भिलाई पिनेकल के चिकित्सकों एवं सदस्यों का सक्रिय सहयोग रहा।


scroll to top