कोषाध्यक्ष के हस्ताक्षर बिना अध्यक्ष ने पार्टी फंड के खाते से निकाले लाखों रुपए….
00 भिलाई जिला भाजपा में मचा घमासान, प्रदेश संगठन के पास पहुंचा मामला…

IMG_20240121_163837.jpg

भिलाईनगर 21 जनवरी 2024:- पार्टी के अंदर मचा घमासान समाचार पत्रों में सुर्खियां बन गया है भाजपा संगठन के पदाधिकारी एक दूसरे की टांग खींचने से बात नहीं आ रहे हैं अब तो मामला बैंक से पैसा निकासी तक पहुंच गया है बताया जाता है कि बिना कोषाध्यक्ष के सहमति से विगत दिनों दो चेकों से₹300000 की बैंक से निकासी की गई है उन चेक में कोषाध्यक्ष के हस्ताक्षर भी नहीं है ऐसा बताया जाता है कहा तो यहां तक जाता है कि बिना कोषाध्यक्ष की सहमति से चेक बुक इशू करवाकर इस पूरे कारगुजारी को अंजाम दिया गया है

कोषाध्यक्ष ने जब बैंक में खाते सीज करने के आवेदन दिए तब घमासान मचा भारतीय जनता पार्टी की भिलाई जिला कार्यकारिणी में घमासान मचा हुआ। अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष के बीच चल रही अनबन प्रदेश संगठन तक पहुंच गई है। कोषाध्यक्ष संदीप अग्रवाल ने आरोप लगाए हैं कि जिलाध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया ने अनधिकृत रूप से पार्टी फंड के खाते से लाखों रुपए की राशि निकाल ली। जबकि जिलाध्यक्ष बिचपुरिया का कहना है कि संदीप अग्रवाल सहयोग नहीं करते थे। इसके चलते उन्हें हटाने प्रदेश संगठन को लिखा गया है। जानकारी के मुताबिक भिलाई भाजपा संगठन की में आपसी विवाद की शुरुआत विधानसभा चुनाव से पहले से शुरू हुई।

उस दौरान चुनाव खर्चे का हवाला देकर जिलाध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया ने महामंत्री के हस्ताक्षर से अलग-अलग बार में राशि निकाल ली। पार्टी सूत्रों के मुताबिक यह राशि करीब 3 लाख रुपए है। जिलाध्यक्ष ने इसकी जिनकारी कोषाध्यक्ष संदीप अग्रवाल को नहीं दी गई। जबकि इसके लिए कोषाध्यक्ष के हस्ताक्षर होना जरूरी होता है। इसे लेकर दोनों के बीच रार शुरू हो गई। इसके चलते संदीप अग्रवाल ने इसकी शिकायत प्रदेश संगठन से पदाधिकारियों से कर दी। इसी बीच उस दौरान चुनाव खर्चे का हवाला देकर जिलाध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया ने महामंत्री के हस्ताक्षर से अलग-अलग बार में राशि निकाल ली।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक यह राशि करीब 3 लाख रुपए है। जिलाध्यक्ष ने इसकी जिनकारी कोषाध्यक्ष संदीप अग्रवाल को नहीं दी गई। जबकि इसके लिए कोषाध्यक्ष के हस्ताक्षर होना जरूरी होता है। इसे लेकर दोनों के बीच रार शुरू हो गई। इसके चलते संदीप अग्रवाल ने इसकी शिकायत प्रदेश संगठन से पदाधिकारियों से कर दी। इसी बीच जिलाध्यक्ष बिचपुरिया ने भी प्रदेश संगठन को शिकायत की। इसमें कहा गया है कि कोषाध्यक्ष संदीप अग्रवाल कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को सहयोग नहीं करते हैं। विस चुनाव आने के कारण मामला दब गया।

विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद अब मामले ने दोबारा तूल पकड़ लिया है। पार्टी के लोगों के मुताबिक इस वजह कोषाध्यक्ष द्वारा बैंक ऑफ़ बडौदा में संचालित पार्टी फंड के खाते को सीज कराने के लिए बैंक अधिकारियों को पत्र लिखना है। इसके चलते जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिच पुरिया कोषाध्यक्ष को हटाने के लिए पूरी कार्यकारिणी के साथ पहुंच गए, जबकि कोषाध्यक्ष ने संगठन को सभी दस्तावेज भेजकर संगठन के रीति-नीति के हिसाब से जिलाध्यक्ष के नहीं चलने की शिकायत की है।

कोई मामला नहीं है हमने वस्तु स्थिति से प्रदेश हाई कमान को अवगत करा दिया है किसी भी प्रकार का कोई विवाद की स्थिति नहीं है जो भी स्थिति है उसे पर प्रदेश हाई कमानी अब निर्णय लेगा वैसे भी जिस दिन से मैं पद भार संभाला है उसी दिन से कुछ लोग मुझे हटाने के लिए प्रयासरत है उनकी मनसा है कि मैं विवाद की स्थिति में फस जाऊं हमने पदाधिकारियों को सहयोग नहीं करने की वजह से कोषाध्यक्ष पद से संदीप अग्रवाल को हटाने संगठन को लिखा गया है। – ब्रजेश बिचपुरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष, जिला भिलाई।

इस संबंध में भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष संदीप अग्रवाल से उनका पक्ष जानना चाहा तो उन्होंने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है पार्टी के कुछ लोग के बीच में हल्का-फुल्का मनमुटाव है विवाद की जानकारी हमने पार्टी संगठन को मय दस्तावेज उपलब्ध करा दिया है संगठन का जो आदेश होगा वह सर्वोपरि होगा।


scroll to top