सूर्या रेसीडेंसी के ‘पंखुरिया’ ग्रुप द्वारा मनाया गया महिला दिवस…

IMG-20240308-WA1637.jpg

भिलाईनगर 08 मार्च 2024:- सूर्या रेसीडेंसी के ‘पंखुरिया’ ग्रुप द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन इंडियन कॉफी हाउस जुनवानी में 7 मार्च, 2024 को किया गया। इस दिन महिलाओं की विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियों को रेखांकित कर उन्हें सम्मानित किया गया।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रत्ना घोषाल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में मैत्रेयी डे, निर्मला आचार्य, वर्षा बघेल, लक्ष्मी गुप्ता, साधना पाठक सहित लगभग 65 अन्य महिलाओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया।


3 घंटे के चले इस कार्यक्रम में महिलाओं के लिए विभिन्न कार्यक्रम नृत्य, संगीत और महिलाओं के लिए रोचक खेलों का आयोजन किया गया। यह आयोजन महिलाओं में निहित क्षमताओं और प्रतिभाओं जिनके माध्यम से महिला एक सर्वषक्तिमान, शक्ति के रूप में आती है को केन्द्रित करते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया। सभी महिलाओं में अलग-अलग गुण विद्यमान रहते हैं, महिलाओं में इस छिपी हुई प्रतिभा को निखारने के लिए अवसर प्रदान करना चाहिए।


scroll to top