विश्व पर्यावरण दिवस:- हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी परिसर में नीम, पीपल, बरगद,सहित फलदार पौधा लगाया गया….

IMG_20240606_001301.jpg

भिलाई नगर 5 जून 2024 :-  5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी में पौधारोपण किया गया। हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी के डायरेक्टर इंद्रजीत सिंह छोटू और बलकर एसोशियेशन के अध्यक्ष मलकीत सिंह लल्लू ने हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी परिसर में पोधारोपण किया है। श्रमिक नेता प्रभु नाथ मिश्रा ने पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण करने के कारण बताएं। इस दिन को मनाने के कई कारण है जिसमें एक खास कारण इंसानों को पर्यावरण के प्रति जागरुक करना है। यह बात तो सभी जानते हैं कि इंसान और पर्यावरण का बहुत ही गहरा नाता है।

हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी के संचालक इंद्रजीत सिंह छोटू ने कंपनी परिसर में ट्रांसपोर्ट भाइयों के साथ आज विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर  पौधा रोपा। उन्होंने इस अवसर पर भिलाई वासियों से अपने घरों में और आस-पास पौधा लगाने और पौधों को जीवित रखने की जिम्मेदारी लेने की अपील की। इंद्रजीत सिंह छोटू ने कहा कि  आने वाले मानसून में ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करें और अपने घर, आसपास के परिवेश, गांव और शहरों और जंगलों को खूब हरा-भरा बनाएं।

इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य हमारी प्रकृति की रक्षा के लिए जागरूकता बढ़ाना और दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे विभिन्न पर्यावरणीय मुद्दों को देखना है। आज 50 वां विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बढ़ते कदम विश्व पर्यावरण दिवस पर हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी परिसर   में पीपल, नीम बर्गत, सहित अन्य फलदार पौधा का वृक्षारोपण किया गया।


scroll to top