भिलाई दुर्ग का चिर परिचित चेहरा योगेंद्र कुमार पांडेय,मुन्ना भैया का हैदराबाद में निधन.. मंगलवार 24 जून को भिलाई में होगा अंतिम संस्कार…

भिलाई नगर 23 जून 2025:- भिलाई दुर्ग सहित छत्तीसगढ़ का चित्र परिचित चेहरा भिलाई इस्पात संयंत्र टीपीएल विभाग के लोकप्रिय कर्मी ,वरिष्ठ भाजपा नेता मैत्री नगर रिसाली निवासी योगेंद्र कुमार पांडेय मुन्ना भैया का 22- 23 जून की रात्रि 1:21 पर इलाज के दौरान यशोदा हॉस्पिटल हैदराबाद में निधन हो गया वे 56 साल के थे उनका अंतिम संस्कार मंगलवार 24 जून को भिलाई में किया जाएगा उनका शव सड़क मार्ग से भिलाई लाया जा रहा है उनका अंतिम संस्कार मंगलवार 24 जून को सुबह 11:00 बजे रामनगर मुक्तिधाम में किया जाएगा सुबह सड़क 5A, मकान नंबर 60/2 मैत्री नगर उनके निवास स्थान से अंतिम यात्रा निकलेगी।

योगेन्द्र कुमार पाण्डेय मुन्ना पाण्डेय को लीवर की शिकायत के बाद हैदराबाद के यशोदा हॉस्पिटल में अस्पताल में भर्ती कराया गया था । जहां इलाज के दौरान 22- 23 जून के रात्रि 1.21 बजे के आसपास उनका निधन हो गया।

योगेन्द्र कुमार पाण्डेय 4 भाई बहनों में दूसरे व श्री त्रिभुवन नाथ पाण्डेय व स्वर्गीय हीरावती देवी के कनिष्ठ सुपुत्र, नागेन्द्र पाण्डेय के अनुज व मंदाकिनी व कादिम्बिनी, के बड़े भाई थे । पत्नी ऊषा पान्डेय, पुत्र ध्रुव पाण्डेय व बिटिया अपूर्वा पाण्डेय के साथ अपने पीछे पूरा भरा पुरा परिवार छोड़ गये हैं।
5 जुलाई 1969 को जन्में योगेंद्र कुमार पांडेय , टीपीएल वर्कशॉप बीएसपी 31 जुलाई 2029 रिटायरमेंट होने वाले थे।

गुड मॉर्निंग एसोसिएशन भिलाई के पदाधिकारी व सदस्यों ने योगेंद्र कुमार पांडे केनिधन पर शोक व्यक्त करते हुए भाव हनी भाव विनी श्रद्धांजलि दी कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।


