कोहका में युवक की बेसबॉल से पीट- पीटकर हत्या…. पुलिस ने 16 घंटे के अंदर आरोपी दोनों भाइयों को नागपुर से धरदबोचा….

IMG_20230917_155855.jpg

भिलाई नगर 17 सितंबर 2023 :- भिलाई शहर में शनिवार की रात फिर एक युवक की हत्या हो गई। यह वारदात स्मृति नगर पुलिस चौकी थाना सुपेला के कोहका क्षेत्र में हुई है। पुलिस ने वारदात के 16 घंटे के अंदर भाग रहे दोनों आरोपियों को धरदबोचा है दोनों आरोपी सगे भाई हैं पुलिस ने नागपुर से आरोपियों को पकड़ने का दावा किया है हत्या की वारदात मामूली सी विवाद पर से हुआ है आरोपियों ने मृतक को बेसबॉल से पीट-पीट कर हत्या कर दी वारदात शनिवार की रात्रि 9:30 बजे के आसपास की बताई जाती है घायल युवक को तत्काल लाल बहादुर शास्त्री चिकित्सालय ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया हत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस सकरी हुई और 16 घंटे के अंदर दोनों सगे भाइयों को नागपुर से धर दबोचा गया इस बात की जानकारी स्मृति नगर पुलिस चौकी के प्रभारी उप निरीक्षक नवीन सिंह राजपूत ने Steel City online से चर्चा करते हुए बताया।


शनिवार की रात कोहका क्षेत्र में एक युवक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। यहां भी माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। स्मृति नगर पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान चंद्रशेखर ठाकुर ( 38 वर्ष ) निवासी सुंदर नगर कोहका के रूप में हुई है। घटना रात 9:30 बजे सुंदर नगर की है। यहां रहने वाला सचिन चौधरी किसी लड़की से खड़े होकर बात कर रहा था। इसी दौरान वहां चंद्रशेखर का छोटा भाई युगल किशोर निकला।

आरोपी

उसने सचिन को कहा इस तरह कहीं भी लड़की से बात करने से उसके घर के आसपास का माहौल खराब होता है। इसे लेकर सचिन और युगल में झगड़ा शुरू हो गया। झगड़ा बढ़ता देख युगल का बड़ा भाई चंद्रशेखर ठाकुर घर से बाहर आया और दोनों का विवाद शांत कराने लगा। इस पर सचिन ने अपने भाई गोविंदा चौधरी को फोन करके बुला लिया। गोविंदा बेस बल्ला और डंडा लेकर आया और चंद्रशेखर को बुरी तरह पीटने लगा। उसकी छाती में करारे वार के कारण गहरी चोट लग जाने से वो वहीं ढेर हो गया। सूचना पाकर 112 की टीम पहुंची। उसने चंद्रशेखर को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्मृति नगर चौकी पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

आरोपी

स्मृति नगर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक नवीन सिंह राजपूत ने बताया कि शनिवार 16 सितंबर की रात्रि सुन्दर नगर कोहका में मृतक चंद्रशेखर ठाकुर उम्र-38 साल की आरोपी सचिन चौधरी व गोविन्दा चौधरी ने बेस बाल से मारकर हत्या कर दी थी. घटना के बाद से आरोपी गण फरार हो गए थे, जिन्हें सुपेला थाना व ACCU की संयुक्त टीम द्वारा घटना के 16 घंटे के अंदर ही नागपुर के पास से पकड़ने में सफलता मिली है। आरोपियो के विरुद्ध धारा 302, 34 IPC के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।


scroll to top