चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के विरोध में युवा कांग्रेस ने ईडी का पुतला दहन किया….

IMG-20250719-WA0965-1.jpg

चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के विरोध में युवा कांग्रेस ने ईडी का पुतला दहन किया….

भिलाई नगर 19 जुलाई 2025:- चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के विरोध में आज  युवा कांग्रेस ने प्रवर्तन  निर्देशालय (ED ) का पुतला दहन किया गया।


युवा कांग्रेस का कहना है कि लगातार भाजपा सरकार के दबाव में ED लगातार विपक्ष की आवाज को दबाने का कार्य कर रही है यह छत्तीसगढ़ को बदलापुर बनाने की ओर अग्रसर है कभी देवेंद्र यादव के जन्मदिन पर ED भेजते है कभी भूपेश बघेल  के जन्मदिन पर ED भेजते है आज चेतन्य बघेल के जन्मदिन पर भूपेश बघेल  के यहाँ ED आती है भाजपा सिर्फ बदलापुर की राजनीति कर रही है परन्तु ये विपक्ष की आवाज़ नहीं जनता की आवाज़ है युवा कांग्रेस के दिलो में आग है जितना भाजपा सरकार दबाने का कार्य करेगी उतने दुगनी रफ़्तार से युवा कांग्रेस जनता की आवाज़ को तेज करने का काम करेगी !


युवा कांग्रेस ने ये चेतावनी दी है की जल्द से जल्द ये ED की दुरुपयोग करना बंद करे नहीं तो जल्द युवा कांग्रेस मुख्यमंत्री व गृह मंत्री के निवास का घेराव किया जायेगा ! पुतला धाम के कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष विभोर दुरगकर ,भिलाई नगर अध्यक्ष अर्जुन शर्मा ,वैशाली नगर अध्यक्ष पलाश लिमेष ,प्रदेश सचिव शिखा रॉय ,जिला उपाध्यक्ष सोएब ,जिला महासचिव सतनाम , भास्कर ,अमन सेठिया ,अमन सोनी ,भारत राव ,अफ़ज़ल ,आर्यन ,सद्दाम ,दीपक पाटले ,कबीर खान ,हैदर,शुभम वर्मा ,नितिन ,आकाश , नवीन अग्रवाल ,जयशर्मा ,लक्षित ,गजेंद्र ,सागर ,पिंटू , शाहिद सैकड़ो की संख्या में युवक कांग्रेसी उपस्थित थे।


scroll to top