ड़क हादसे में भिलाई-3 के युवक की मौत.... चरोदा काली मंदिर के पास ई-रिक्शा व एक्टिवा में भिड़ंत... - Steel City Online News Portal

ड़क हादसे में भिलाई-3 के युवक की मौत…. चरोदा काली मंदिर के पास ई-रिक्शा व एक्टिवा में भिड़ंत…

IMG-20251212-WA09471.jpg

सड़क हादसे में भिलाई-3 के युवक की मौत
00 चरोदा काली मंदिर के ई-रिक्शा व एक्टिवा में भिड़ंत

भिलाई नगर 12 दिसंबर 2025:-  फोरलेन सड़क पर चरोदा में काली मंदिर के पास गुरुवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक अरमान यादव ( 35 वर्ष ) भिलाई-3 के गतवा तालाब पार का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार एक ई-रिक्शा और एक्टिवा के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें एक्टिवा सवार अरमान यादव गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद राहगीरों की मदद से अरमान को तुरंत सुपेला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि उसकी तीन वर्ष पहले शादी हुई थी और वह एक बच्चे का पिता था। वह भिलाई-3 में ही एक ज्वेलरी शॉप में कार्यरत था। हादसे के बाद ई-रिक्शा चालक व वाहन के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल से मिले तथ्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।


scroll to top