रायपुर 19 जनवरी 2025:- छत्तीसगढ़ सरकार ने नगरीय निकाय चुनाव से ठीक पहले पुलिस अधिकारियों की जम्बो ट्रांसफर लिस्ट जारी की है। आज देर रात्रि राज्य सरकार ने एडिशनल एसपी, डीएसपी, इंस्पेक्टर की ट्रांसफर लिस्ट जारी की है। सूची में 4 एडिशनल एसपी, 44 डीएसपी के अलावा 09 इंस्पेक्टर का नाम शामिल है। रायपुर के एडिशनल एसपी लखन पटले की जगह सहायक महानिरीक्षक गुप्त वार्ता पुलिस मुख्यालय में तैनात तारकेश्वर पटेल को राजधानी रायपुर शहर एडिशनल एसपी बनाया गया है। लखन पटले अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा , रामगोपाल करियारे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायगढ़ से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात बिलासपुर,असद खान उप सेनानी 04थी वाहिनी रायपुर से उप सेनानी व्ही आई पी सुरक्षा वाहिनी रायपुर तबादला किया गया है।








इंस्पेक्टर स्थानांतरण आदेश:-


पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़ द्वारा निम्नलिखित निरीक्षकों (इंस्पेक्टर) के स्थानांतरण आदेश जारी किए गए हैं:
1. रविशंकर तिवारी को जशपुर से बिलासपुर स्थानांतरित किया गया।
2. संतोष सिंह को सुकमा से बस्तर स्थानांतरित किया गया।
3. लखनलाल पटेल को रायपुर से सक्ती स्थानांतरित किया गया।
4. आशीष तिवारी को विशेष शाखा, पुलिस मुख्यालय से सुकमा स्थानांतरित किया गया।
5. संदीप कौशिक को सूरजपुर से जशपुर स्थानांतरित किया गया।
6. संतलाल आयाम को बलरामपुर-रामानुजगंज से जशपुर स्थानांतरित किया गया।
7. नरेश कुमार पटेल को जांजगीर-चांपा से रायपुर स्थानांतरित किया गया।
8. अमित शुक्ला को महासमुंद से रायगढ़ स्थानांतरित किया गया।
यह बड़े पैमाने पर प्रशासनिक दक्षता के लिए किया गया स्थानांतरण है।



