भारत-पाकिस्तान टी-20 क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा संचालित करते 05 आरोपी गिरफ्तार
▪️ मुखबिर सूचना पर ग्रीन चौक क्षेत्र में घेराबंदी कर की गई कार्यवाही
▪️ लगभग ₹2,62,500 मूल्य की नगदी, 17 मोबाइल व 01 लैपटॉप जप्त
▪️ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम एवं BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध, आरोपी न्यायिक रिमांड पर

दुर्ग 16 फरवरी 2026:- थाना मोहन नगर क्षेत्र अंतर्गत पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्रीन चौक स्थित एक मकान में भारत–पाकिस्तान टी-20 क्रिकेट मैच पर अवैध रूप से ऑनलाइन सट्टा संचालित कर हिसाब-किताब किया जा रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर मौके पर दबिश दी गई।

मौके पर उपस्थित व्यक्तियों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ एवं तलाशी ली गई, जिसमें मोबाइल फोन एवं लैपटॉप के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा संचालन करना पाया गया। पर्याप्त साक्ष्य प्राप्त होने पर थाना मोहन नगर में अपराध क्रमांक 133/2026 धारा 4, 6, 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम एवं धारा 112(2) BNS के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।


▪️ घटना का कारण :
क्रिकेट मैच के दौरान आर्थिक लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से अवैध ऑनलाइन सट्टा संचालन।
▪️ घटनास्थल :
ग्रीन चौक स्थित मकान, थाना मोहन नगर, दुर्ग
▪️ आरोपी का विवरण :
- सुरेन्द्र सुलाखे उर्फ मोनू, 28 वर्ष, निवासी ग्रीन चौक, दुर्ग
- अंकित सोनी, 29 वर्ष, निवासी अहमद नगर कैम्प 01, थाना छावनी, भिलाई
- चन्द्रप्रकाश पजेल उर्फ सोनू, 29 वर्ष, निवासी मरारपारा, दुर्ग
- राजा सोनकर, 34 वर्ष, निवासी शिवपारा, दुर्ग
- डोमन पटेल, 28 वर्ष, निवासी मरारपारा, दुर्ग
▪️ जप्त सामग्री :
- 01 नग लैपटॉप
- 17 नग मोबाइल फोन
- नगदी रकम ₹1,34,000/-
(कुल जुमला किमती लगभग ₹2,62,500/-)
▪️ सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्यवाही में थाना मोहन नगर के थाना प्रभारी सहित उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक एवं आरक्षकगण की सक्रिय एवं त्वरित कार्यवाही सराहनीय रही।





