महापौर शशि ने मंत्री अरूण साव से मांगा पार्षद निधि महापौर परिषद के सद्स्यों ने सौंपा मांग पत्र..... - Steel City Online News Portal

महापौर शशि ने मंत्री अरूण साव से मांगा पार्षद निधि महापौर परिषद के सद्स्यों ने सौंपा मांग पत्र…..

IMG-20250911-WA1658.jpg

महापौर शशि ने मंत्री अरूण से मांगा पार्षद निधि महापौर परिषद के सद्स्यों ने सौंपा मांग पत्र

    रिसाली 11 सितंबर 2025:- उप मुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव से मुलाकात कर रिसाली महापौर शशि सिन्हा ने न केवल पार्षद निधि की राशि बल्कि विकास के लिए राशि की मांग की है। महापौर अपने परिषद के सद्स्यों के साथ नवा रायपुर पहुंची मंत्री आवास पहुंची थी। वहां उन्होंने नवगठित रिसाली के विकास के लिए मांग पत्र भी सौंपा।

    महापौर शशि ने निकाय क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं के निराकरण के संबंध में चर्चा करते हुए सहयोग करने की बात उप मुख्यमंत्री से की। महापौर शशि ने वित्तीय वर्ष 24-25 के महापौर निधि शतप्रतिशत राशि व समस्त पार्षदगणों के पार्षद निधि के 50 प्रतिशत राशि प्रदान किए जाने का अनुरोध भी की। उनका कहना था कि राशि से जनहित के अति आवश्यक विकास कार्य किया जा सकेंगे। उन्होंने रिसाली निगम के लिए 2 नग शव वाहन, 2 नग चलित शौचालय क्रय कर प्रदान करने का अनुरोध उप मुख्यमंत्री से की है। इस दौरान एम.आई.सी, अनिल देशमुख, जाहिर अब्बास, संजू नेताम, रोहित धनकर, जमुना ठाकुर, ममता यादव पार्षद विनय नेताम उपस्थित थे।


    scroll to top