ब्रेकिंग :- 03 आईपीएस सहित 06 अधिकारियों का तबादला…. आईपीएस वैभव बैंकर बीजापुर प्रभात कुमार सुकमा निखिल राखेचा नारायणपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बने… मणी शंकर चंद्रा नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग… विश्व दीपक त्रिपाठी नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर होंगे…

IMG-20230808-WA1536-1.jpg

भिलाई नगर 8 अगस्त 2023:- छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग में आज तीन भारतीय पुलिस सेवा तीन राज्य प्रशासनिक सेवा स्थल के अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया है गृह विभाग के अवर सचिव मनोज कुमार श्रीवास्तव के हस्ताक्षर से जारी आदेश में भारतीय पुलिस सेवा के तीनों युवा अधिकारीयों को बस्तर संभाग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नति देते हुए पदस्थ किया गया है तीनों भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी अक्टूबर 2022 से दुर्ग जिले में सेवाएं दे रहे थे

लंबे समय से इनकी पदोन्नति की चर्चाएं व्याप्त थी आज इन्हें पदोन्नत करते हुए बस्तर संभाग के तीन अन्य जिलों में पदस्थ किया गया है आज जारी सूची के अनुसार भारतीय पुलिस सेवा 2019 बैच के बैंकर वैभव रमनलाल नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग से पदोन्नत करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीजापुर,

2019 बैच के ही भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी निखिल अशोक कुमार राखेचा को नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर से पदोन्नत कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नारायणपुर ,एवं 2019 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी प्रभात कुमार को पदोन्नत करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुकमा पदस्थ किया गया है

इसी प्रकार राज्य प्रशासनिक सेवा 2014 बैच के अधिकारी मनीष शंकर चंद्रा को उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय दुर्ग से नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग पदस्थ किया गया है 2014 बैच के राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी विश्व दीपक त्रिपाठी का तबादला नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा से नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर के पद पर किया गया है

विश्व दीपक त्रिपाठी पूर्व में भी दुर्ग जिले में प्रशिक्षु पुलिस अधिकारी के रूप में पदस्थ थे 2021 बैच के राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी शेर सिंह बंदे को उप पुलिस अधीक्षक अजाक/ क्राइम कबीरधाम से उप पुलिस अधीक्षक विशेष आसूचना पुलिस मुख्यालय रायपुर तबादला किया गया है.।


scroll to top